फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sudha Chandran: 17 की उम्र में काटना पड़ा था सुधा चंद्रन का एक पैर, इस काम से ऐसे बदली अपनी जिंदगी

Tue, 27 Sep 2022 09:38 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 27 Sep 2022 09:38 AM IST
विज्ञापन
Sudha Chandran birthday know unknown facts about actress and her accident
सुधा चंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

सास-बहू वाले टीवी शो में जब किसी विलेन का किरदार पर्दे पर दिखता है तो सबसे पहला नाम सुधा चंद्रन का आता है। सुधा चंद्रन हिंदी सिनेमा में एक जाना-माना नाम हैं। वह अपने निगेटिव किरदारों के लिए जानी जाती हैं। टीवी शो के अलावा वह हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 'कहीं किसी रोज' सीरियल में रमोला सिकंद, 'नागिन' सीरियल में यामिनी के किरदार से उन्होंने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। तो चलिए सुधा चंद्रन के 57वें जन्मदिन के अवसर पर उनसे संबंधित कुछ बातें जानते हैं-

Sudha Chandran birthday know unknown facts about actress and her accident
सुधा चंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत कम ही लोग जानते हैं कि सुधा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'मयूरी' से की थी जो कि उन्हीं की जिंदगी पर आधारित थी। बाद में ये फिल्म तमिल, मलयालम में डब की गई और इसका हिन्दी रीमेक 'नाचे मयूरी' बना। इसमें भी सुधा चंद्रन ने ही काम किया। दरअसल 17 साल की उम्र में हुए एक हादसे में सुधा का पैर काटना पड़ गया था। जिसके बाद उनका डांसिंग करियर खतरे में पड़ गया, लेकिन उन्होंने नकली पैर से तैयारी कर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में पहचान कायम की।

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र 2' में ऋतिक रोशन निभा सकते हैं देव का किरदार, अभिनेता ने खुद राज से उठाया पर्दा


 
Sudha Chandran birthday know unknown facts about actress and her accident
सुधा चंद्रन

सुधा महज साढ़े तीन साल की उम्र से ही डांस सीखने लगी थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि डांस के बिना नहीं रह सकतीं। जब उनका एक्सीडेंट हुआ था, तब उन्हें लगा कि वे जीवन भर डांस नहीं कर पाएंगीं, लेकिन फिर उन्हें आर्टिफिशियल पैर मिला और फिजियोथैरपी की मदद से करीब  3 साल में वो अपने नकली पैरों पर चलना सीख पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sudha Chandran birthday know unknown facts about actress and her accident
sudha chandran

इसी नकली पैर की बदौलत सुधा ने सिनेमा और डांस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। सुधा 90 के दशक से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह 'अब तक 'बहुरानियां', 'चंद्रकांता', 'कभी इधर कभी उधर', 'चश्मे बद्दूर', 'अंतराल', 'कैसे कहूं', 'कहीं किसी रोज', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी, 'कस्तूरी', 'अदालत' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed