सुकेश चंद्रशेखर मामले में जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही बुरी तरह फंसी हुई हैं। 200 करोड़ की ठगी करने वाला सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद है और दावा किया गया है कि सुकेश ने इन पैसों से जैकलीन और नोरा को कई महंगे गिफ्ट्स दिए हैं। ऐसे में जैकलीन से लगातार ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) द्वारा पूछताछ की जा रही है। इतना ही नहीं, इस मामले में बीते दिनों 'बिग बॉस' फेम निक्की तंबोली का नाम भी सामने आया था, जिसके बाद ईओडब्ल्यू ने शुक्रवार को निक्की तंबोली को भी पूछताछ के लिए बुलाया था और निक्की अब ईओडब्ल्यू ऑफिस पहुंच गई हैं।
Money Laundering Case: जैकलीन-नोरा के बाद ठगी मामले में फंसीं निक्की तंबोली, पूछताछ के लिए पेश हुईं एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निक्की तंबोली पर आरोप है कि सुकेश ने अभिनेत्री को भी कई महंगे गिफ्ट्स दिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने चार्जशीट में कहा है कि सुकेश ने निक्की तंबोली को महंगे गिफ्ट्स के अलावा नकद भी दिए थे। निक्की इस वक्त दिल्ली में हैं और वह कुछ समय पहले ही ईओडब्ल्यू के ऑफिस पहुंच चुकी हैं। निक्की को आज सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू ऑफिस बुलाया था।
Money Laundering Case: EWO ने आठ घंटे तक की लीपाक्षी से पूछताछ, सुकेश और जैकलीन के रिश्ते पर हुए कई खुलासे
रिपोर्ट के मुताबिक, पिंकी ईरानी ने ही निक्की तंबोली की मुलाकात सुकेश चंद्रशेखर से करवाई थी। इस दौरान पिक्की ने निक्की को सुकेश की पहचान एक साउथ इंडियन प्रोड्यूसर के रूप में करवाई थी। निक्की को करीब 3.5 लाख रुपये और गुच्ची का बैग दिया गया था। बता दें कि निक्की तंबोली का नाम इस मामले में सामने आने के बाद एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह पैपराजी को बोलती हुई दिख रही थीं कि उनके पास कोई गुच्ची का बैग नहीं है।
200 करोड़ ठगी मामला: जैकलीन फर्नांडिस से ईओडब्ल्यू कार्यालय में हुई पूछताछ, एक बार फिर गिफ्ट लेने की बात कबूली
गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब तक नोरा और जैकलीन से लंबी-लंबी पूछताछ हो चुकी है। 17 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय ने चार्जशीट दायर की थी, जिसमें जैकलीन को आरोपी बताया गया था। इतना ही नहीं, इस मामले की जांच की आंच जैकलीन की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी तक भी पहुंच चुकी है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के मामले में बुधवार को लीपाक्षी से पूछताछ की। यह पूछताछ करीब आठ घंटे तक चली, जिसमें लीपाक्षी से तरह-तरह के सवाल-जवाब किए गए थे।