सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटकती दिख रही है। दरअसल दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय से भी इस बारे में सवाल किया और पूछा कि 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लुकआउट सर्कुलर जारी करने के बावजूद अभिनेत्री को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। वहीं विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक, (जिन्होंने पहले जैकलीन को अंतरिम जमानत दी थी) ने ईडी की ओर से पेश की गई दलीलों को सुनने के बाद जैकलीन की जमानत पर शुक्रवार तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है।
Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस की जमानत पर कल होगा फैसला, अदालत ने पूछा गिरफ्तार क्यों नहीं किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकलीन फर्नांडिस की जमानत याचिका पर अब शुक्रवार यानी कल सुनवाई होगी। कोर्ट में ईडी ने दलील दी कि जैकलीन आसानी से देश से भाग सकती हैं क्योंकि उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है। इस पर अदालत ने सवाल किया कि जब एलओसी जारी हो चुका था और बाकी आरोपी जेल हैं तो अभी तक अभिनेत्री को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। वहीं जैकलीन की तरफ से यह कहते हुए जमानत मांगी गई है कि उन्हें हिरासत की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि जांच पहले ही पूरी हो चुकी है और आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है। 26 सितंबर को 50 हजार के निजी मुचलके पर जैकलीन को अंतरिम जमानत दी थी।
Malaika Arora: मलाइका के 'हां' कहने की वजह सामने आते ही यूजर्स ने खूब लिए मजे, कहा- शुक्र है अर्जुन बच गया
गौरतलब है कि अदालत ने 31 अगस्त को ईडी द्वारा दायर पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था। वहीं जांच के सिलसिले में ईडी ने कई बार जैकलीन को तलब किया लेकिन पूरक आरोपपत्र में पहली बार उन्हें आरोपी बनाया गया है। ईडी ने पहले के चार्जशीट में आरोपी के तौर पर उनका जिक्र नहीं किया था। हालांकि अभिनेत्री नोरा फतेही और जैकलीन के बयानों का उल्लेख किया गया था।
Rakhi Sawant: राखी सांवत ने बॉयफ्रेंड आदिल के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर! जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के द्वारा अभिनेत्री जैकलीन को करोड़ों के गिफ्ट दिए गए थे और इस मामले में अब तक कई बार और कई लोगों से अलग-अलग पूछताछ की जा चुकी है। अब जैकलीन फर्नांडिस पर गिरफ्तारी की गाज गिरती नजर आ रही है। फिलहाल अब कल अदालत के फैसले के बाद ही पता चलेगा की इस मामले में जैकलीन को राहत मिलती है या फिर उनकी मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।
Bigg Boss 16: क्या अर्चना गौतम के फैंस से डरे बिग बॉस? शो में दोबारा वापसी कर सकती हैं सिलबट्टा गर्ल