फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: EOW की पूछताछ में जैकलीन- पिंकी में हुई जुबानी जंग, गाली-गलौच तक पहुंचा मामला

Thu, 15 Sep 2022 05:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 15 Sep 2022 05:44 PM IST
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar Money Laundering Case Jacqueline Fernandez Pinki Irani fights during EOW interrogation
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : instagram

श्रीलंकाई ब्यूटी और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को कल यानी 14 सितंबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ऑफिस में तलब किया गया था। उनके साथ ही पिंकी ईरानी भी पुलिस के सामने पेश हुईं। दोनों को आमने-सामने बिठाकर कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मामले में पूछताछ की गई थी। आपको बता दें कि पिंकी ईरानी वो शख्स हैं, जिनके द्वारा जैकलीन और सुकेश का संपर्क हुआ था। सूत्रों के अनुसार कल हुई इस तकरीबन आठ घंटे लंबी पूछताछ के दौरान अधिकारियों के सामने ही जैकलीन और पिंकी में जुबानी जंग हुई, जिसे देख वहां सब चौंक गए थे।  

Sukesh Chandrashekhar Money Laundering Case Jacqueline Fernandez Pinki Irani fights during EOW interrogation
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

एक-दूसरे पर लगाए आरोप 
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सूत्रों के मुताबिक, जब जैकलीन और पिंकी से आमने-सामने पूछताछ की जा रही थी, तो वे दोनों बहस करती रहीं और लगभग दो घंटे तक एक-दूसरे पर झूठ बोलने का आरोप लगाती रहीं। पिंकी ने जैकलीन पर आरोप लगाया कि अभिनेत्री लगातार सुकेश के महंगे-महंगे गिफ्ट्स स्वीकार कर रही थीं। पिंकी का कहना था कि जैकलीन को पता था कि सुकेश 200 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपों में जेल में सजा काट रहे हैं, इसके बावजूद वह गिफ्ट्स ले रही थीं। जहां पिंकी जैकलीन पर ये आरोप लगा रही थीं, वहीं अभिनेत्री ने पिंकी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें सुकेश की बैकग्राउंड के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।   

Sukesh Chandrashekhar Money Laundering Case Jacqueline Fernandez Pinki Irani fights during EOW interrogation
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

गाली-गलौच तक पहुंचीं लड़ाई
दोनों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को गालियां भी दीं, जिसके बाद पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। आठ घंटे बाद पूछताछ खत्म हुई। सूत्रों ने बताया कि जैकलीन को कल पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है और जरूरत पड़ने पर उन्हें ईओडब्ल्यू द्वारा बुलाया जाएगा। दोनों को आगे भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar Money Laundering Case Jacqueline Fernandez Pinki Irani fights during EOW interrogation
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जैकलीन और पिंकी के अलावा नोरा को भी किया गया था तलब
जैकलीन और पिंकी से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को भी सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया गया था। इस केस में इन दोनों अभिनेत्रियों के अलावा अब तक कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। हाल ही में तलब होने से पहले भी नोरा ने सितंबर-अक्टूबर 2021 में, प्रवर्तन एजेंसी के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed