फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol Film Jaat Screening Dharmendra Urvashi Rautela Attend Event

Jaat Screening: ‘जाट’ की स्क्रीनिंग पर जमकर नाचे धर्मेंद्र, उर्वशी रौतेला ने पैपराजी से कहा-सॉरी बोल

Wed, 09 Apr 2025 11:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 09 Apr 2025 11:24 PM IST
सार

कल यानी 10 अप्रैल को सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर फिल्म के मुख्य अभिनेता सनी देओल तो पहुंचे ही, साथ ही धर्मेंद्र, उर्वशी रौतेला को भी देखा गया। जानिए, फिल्म ‘जाट’ की स्क्रीनिंग पर कौन-कौन सा कलाकार और नजर आया। 

विज्ञापन
Sunny Deol Film Jaat Screening Dharmendra Urvashi Rautela Attend Event
'जाट' की स्क्रीनिंग पर डांस करते हुए धर्मेंद्र, फिल्म के हीरो सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का क्रेज इन दिनों दर्शकों के बीच देखा जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर में उनका जाना-पहचाना एक्शन अंदाज नजर आया। हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई। इस मौके पर फिल्म से जुड़ कई एक्टर, स्टार्स नजर आए। साथ ही सनी देओल के पिता धर्मेंद्र को भी इस इवेंट पर देखा गया। 

विज्ञापन


सनी देओल ने क्लिक करवाए फोटो 
फिल्म ‘जाट’ की स्क्रीनिंग पर सबसे पहले फिल्म के हीरो सनी देओल नजर आए। अभिनेता ने फिल्म के पोस्टर के आगे पैपराजी को फोटो के लिए पोज दिए। पैपराजी भी सिर्फ सनी पाजी, सनी पाजी बोलते नजर आए। यह सुनकर सनी देओल मुस्कुरा दिए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

ये खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: सेंसर बोर्ड ने चला दी सनी देओल की ‘जाट’ पर कैंची, जानिए कितने लगाए कट्स, क्या-क्या होंगे बदलाव 

धर्मेंद्र जमकर नाचते हुए नजर आए 
स्क्रीनिंग पर सनी देओल के पिता और अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आए। वह अपने बेटे की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिखे। फिल्म ‘जाट’ की स्क्रीनिंग पर बज रहे ढोल पर धर्मेंद्र डांस करते नजर आए। वह जमकर नाचे और पैपराजी ने भी डांस करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


उर्वशी रौतेला ने पैपराजी को सॉरी बोलने को कहा 
फिल्म ‘जाट’ में उर्वशी रौतेला ने एक आइटम डांस किया है। वह भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। जब पैपराजी जोर-जोर से अभिनेत्री का नाम पुकारने लगे तो वह लौट आईं और बोलीं, ‘सॉरी बोल।’ दरअसल, फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल ये डॉयलॉग बोलते हैं। इसी डायलॉग को उर्वशी दोहराती दिखीं। वह पैपराजी के सामने से मुस्कुराकर निकल गईं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

ये खबर भी पढ़ें:Jaat Box Office Prediction: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'गदर' मचा पाएगी 'जाट', 'गुड बैड अग्ली' को पछाड़ेंगे सनी देओल  

पारुल गुलाटी भी पहुंचीं 
टीवी सीरियल की दुनिया से फिल्मों में आईं पारुल गुलाटी भी 'जाट' की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। वह भी फिल्म में एक किरदार निभा रही हैं। पारुल सोशल मीडिया पर बतौर इंफ्लुएंसर भी फेमस हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

करण वीर मेहरा भी आए
फिल्म 'जाट' की स्क्रीनिंग पर टीवी एक्टर करण वीर मेहरा भी दिखाई दिए। वह बिग बॉस 18 के विनर बनकर चर्चा में आए। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywoodflash (@bollywoodflash01)


फिल्म की हीरोइन रेजिना कैंसड्रा भी आईं 
सनी देओल की फिल्म 'जाट' की स्क्रीनिंग पर साउथ की चर्चित एक्ट्रेस रेजिना कैंसड्रा भी वेस्टर्न अटायर में नजर आईं। इस फिल्म का हिस्सा बनकर वह काफी खुश हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywoodflash (@bollywoodflash01)


फिल्म के विलेन रणदीप हुड्डा की एंट्री
फिल्म 'जाट' की स्क्रीनिंग पर सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा भी नजर आए। वह फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे। स्क्रीनिंग पर रणदीप सबके गले मिलते दिखे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywoodflash (@bollywoodflash01)


विनीत कुमार सनी संग डांस करते दिखे
फिल्म 'जाट' की स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर विनीत कुमार सिंह सनी देओल के साथ नाचते दिखे। वह इस फिल्म का हिस्सा सिर्फ सनी देओल के कारण बने हैं। फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywoodflash (@bollywoodflash01)


फैंस ने मनाया जश्न
जाट की स्क्रीनिंग पर सनी देओल के फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आए। वे 'जाट' की रिलीज से पहले जश्न मनाते दिखे।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed