सनी देओल बॉलीवुड के सुपर स्टार में से एक हैं। सनी पाजी ने 'घायल', 'घातक', 'दामिनी', 'जीत', 'बॉर्डर', 'गदर' और 'डर' जैसी सुपर हिट फिल्में दी हैं। अब सनी देओल अपने भाई बॉबी के साथ फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' लेकर आ रहे हैं।
शाहरुख की इस हरकत पर भड़के सनी ने फाड़ दी थी अपनी जींस, साथ काम ना करने की खाई थी कसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉबी देओल के लिए ये फिल्म काफी खास है क्योंकि वो चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इस बीच उनके पास फिल्म का कोई ऑफर नहीं गया था। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सनी देओल एक ऐसा किस्सा बताया जिसे वो आजतक नहीं भूल पाए हैं।
पढ़ें- बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ी ये पॉपुलर हीरोइन, फोटो सामने आई तो मचा हंगामा
ये बात फिल्म 'डर' के दौरान की है। इस फिल्म में जूही चावला और अनुपम खेर जैसे बड़े कलाकार भी थे लेकिन सनी शाहरुख खान और डायरेक्टर यश चोपड़ा से काफी नाराज हो गए थे। सनी ने कहा था, 'मुझे नहीं पता था कि मेकर्स खलनायक को इस तरह ग्लोरीफाई करेंगे।'
पढ़ें- सनी लियोनी ने पहली बार खोले राज, बड़े-बड़े स्टार्स कैसा सुलूक करते थे उनके साथ
सनी ने अपने बयान में कहा, 'लोग मेरी फिलमों को पसंद करते हैं। मुझे शाहरुख का काम बहुत पसंद है। बस मेकर्स से मुझे ये दिक्कत थी कि उन्होंने विलेन को इतना ग्लोरिफाई किया। मैं मेकर्स पर पूरा भरोसा करता हूं। ये बात काफी पुरानी हो गई है और हम सब आगे आ गए हैं।'
बता दें कि जब 23 साल पहले 'डर' रिलीज हुई थी तब सनी ने कहा था कि वो अब कभी भी शाहरुख खान और यशराज बैनर के साथ काम नहीं करेंगे। जब यशराज बैनर ने सनी देओल के बेटे करण देओल को लॉन्च करने का ऑफर दिया था तो सनी ने मना कर दिया था।