{"_id":"60adf3138ebc3eac94654edb","slug":"sunny-deol-son-karan-deol-commented-on-hema-malini-films-said-she-is-an-outstanding-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलचस्प: सनी देओल के बेटे करण ने हेमा मालिनी के करियर पर किया कमेंट, कहा- मैंने उनकी जो फिल्में देखीं वो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलचस्प: सनी देओल के बेटे करण ने हेमा मालिनी के करियर पर किया कमेंट, कहा- मैंने उनकी जो फिल्में देखीं वो...
बॉलीवुड में बहुत से कलाकार ऐसे हैं जिनका पूरा परिवार ही इंडस्ट्री का हिस्सा है। इसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र का नाम भी शामिल हैं। धर्मेंद्र जिन्हें इंडस्ट्री में धरम पाजी भी कहा जाता है उनके परिवार के लगभग सभी लोग फिल्मों में आ चुके हैं। दूसरी पत्नी हेमा मालिनी तो इंडस्ट्री की सुपरहिट हीरोइन हैं हीं वहीं बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने भी अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। अब सनी देओल के बेटे करण देओल भी फिल्मों में आ चुके हैं। करण ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन करण अपनी प्रतिभा को लेकर आशावादी हैं। करण को यकीन है कि वो भी अपने दादा और पिता की तरह इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाएंगे। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने परिवार के बारे में बात की साथ ही उन्होंने हेमा मालिनी को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए।
2 of 5
करण देओल, हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी के बारे में बात करते हुए करण ने उनके करियर और अभिनय की जबरदस्त तारीफ की। करण ने कहा कि, 'शुरू से लेकर अभी तक उनका करियर बेहद शानदार रहा है। इंडस्ट्री में वो बहुत प्रतिष्ठित नाम हैं'। करण से ये भी पूछा गया कि क्या उन्होंने हेमा जी की फिल्में देखी हैं?
3 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : Twitter- @BombayBasanti
इस बारे में बात करते हुए करण ने कहा कि, 'हां मैंने उनकी एक दो फिल्में देखी हैं। उनका करियर बहुत अच्छा है और मैंने उनकी जितनी भी फिल्में देखी हैं उसके मुताबिक वो वाकई में एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं'। बता दें कि करण धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के पोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी देओल, धर्मेंद्र-हेमा
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने से पहले प्रकाश कौर से शादी की थी। ऐसे में धर्मेंद्र के बच्चों और हेमा के बीच रिश्तों को लेकर अक्सर सवाल उठाया जाता है। हालांकि कई मौकों पर धर्मेंद्र, हेमा और सनी इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उनके संबंध बहुत अच्छे हैं। सनी हेमा की बहुत इज्जत करते हैं और उनके बेटे भी हेमा मालिनी को बहुत प्यार और सम्मान देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सनी देओल, करण देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें करण देओल के करियर की तो साल 2019 में बड़े ही जोर शोर के साथ उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च किया गया था। हालांकि पहली ही फिल्म में वो दर्शकों को प्रभावित कर पाने में नाकाम रहे। बहुत जल्द वो कई बड़े प्रोजक्ट में नजर आने वाले हैं। करण बहुत जल्द 'अपने 2' में नजर आएंगे। ये पहला मौका होगा जब देओल परिवार की तीन पीढ़ी एक फिल्म में साथ काम करती नजर आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।