फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Leone: सनी को सता रहा अपना यह बड़ा राज खुलने का डर, बोलीं- कल मेरे बच्चे...

Wed, 08 Jun 2022 06:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Jun 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone: adult star is worrying that her kids will not like her past when they grow up
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले एक पोर्न स्टार थीं। हालांकि, वर्षों पहले वह उस 'बदनाम गली' गली को छोड़ चुकी हैं। मगर, इंसान का अतीत किसी न किसी तरह उसके भविष्य को प्रभावित करता है। अतीत अच्छा न हो तो भविष्य से जुड़ी चिंताएं परेशान करने लगती हैं। कुछ ऐसा ही सनी लियोनी के साथ हो रहा है। वह अपने अतीत को लेकर घबराई हुई हैं। इसकी वजह है उनके बच्चे। हाल ही में सनी लियोनी ने इस पर खुलकर बातचीत की है।

Sunny Leone: adult star is worrying that her kids will not like her past when they grow up
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चों को सच पता चलेगा तो?
सनी लियोनी को डर है कहीं उनके पुराने प्रोफेशन के बारे में जानकर उनके बच्चे उन्हें गलत न समझ बैठें। सनी को लगता है कि शायद बच्चों को उनका अतीत पसंद न आए। हाल ही में बातचीत के दौरान सनी लियोनी ने यह सब कहा। उन्होंने कहा, 'मेरे बारे में कई सारी चीजें हैं, जिन्हें शायद मेरे बच्चे बड़े होने के बाद पसंद न करें। हम सभी को पता है कि वह क्या है? पूरी बातचीत के साथ वे जान पाएंगे कि ऐसा क्यों हुआ और उन सवालों का जवाब ढूंढ पाएंगे, जो हमारे घर के बाहर उठते हैं।

Sunny Leone: adult star is worrying that her kids will not like her past when they grow up
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

फैसले लेने के लिए हैं आजाद
सनी ने आगे कहा, 'मैंने अपने लिए खुद फैसले लिए और खुद चीजें तय कीं। मेरे बच्चों को भी यह यह पता होना चाहिए कि वे भी अपनी चॉइस बना सकते हैं। बशर्ते वह किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। जैसे मेरा एक बच्चा फायर फाइटर बनना चाहता है।' सनी ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी चुनी इसी तरह उनके बच्चे भी इसे अपनी मर्जी से चुनने के लिए आजाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone: adult star is worrying that her kids will not like her past when they grow up
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

तीन बच्चों की मां हैं सनी
बता दें कि सनी लियोनी तीन बच्चों की मां हैं। बेटी निशा को उन्होंने गोद लिया है। उनके दो जुड़वा बेटे हैं। सनी अक्सर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। वहीं काम की बात करें तो दक्षिण से लेकर हिंदी फिल्मों तक सनी ने अपनी पहचान बनाई है। जल्द ही वह फिल्म 'ओह माई घोस्ट' में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed