बॉलीवुड के बादशाह यानि शाहरुख खान के साथ स्टेज पर आज लगाने वाली एक्ट्रेस सनी लियोन आजकल इंडस्ट्री में अपने परफेक्ट बॉडी के लिए जानी जाती हैं। वह अपना ज्यादातर समय जिम में मेहनत करने में गुजारती हैं। अपनी बॉडी को मेंटेन करने के लिए सनी के पास एक ऐसे इंस्ट्रक्टर हैं जो जिम में उनसे इतनी मेहनत कराते हैं कि कभी कभी तो सनी परेशान हो जाती हैं। वह सनी से बॉडी को मेंटेन रखने के लिए एक्सरसाइज की कई रेंज कराते हैं।
जिम में सनी लियोन से ये सब करवाता है उनका इंस्ट्रक्टर, वीडियो शेयर कर बताई परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह जब साउथ अफ्रीका के केप टाउन गई थीं तो वहां उनके ट्रेनर लियन वेंटजिल ने उन पर हमेशा नजर रखी थी। इस दौरान सनी का खाना-पीना, समय से सोना और जागना और फिजिकल ट्रेनिंग ये सब उनके साथ चलता रहा था। सनी का कहना है कि उनके ट्रेनर लियन वेंटजिल उन पर बहुत मेहनत करते हैं। वह बहुत लकी हैं कि उन्हें लियन जैसा फिटनेस इंस्ट्रक्टर मिला है।
A post shared by Lian Wentzel Fitness (@lian_wentzel) on
सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्सरसाइज करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है। यह एक वीडियो है जिसमें सनी एक बड़े से बॉक्स को धकेलती हुईं नजर आ रही हैं। सनी उस बॉक्स को धकेलने में अपनी पूरी जान लगाती दिखाई दे रही हैं। सनी ने अपने इस पोस्ट पर कैप्शन दिया है- हाहा...बॉक्स आसानी से धकेला नहीं जा रहा था, यह बहुत हेवी था। मुझे अगली बार इससे हल्का चाहिए @lian_wentzel’
Haha the box wouldn't move it was so heavy!! Need a lighter one next time @lian_wentzel
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
इसके बाद सनी ने एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें वह पुशअप्स करती दिखाई दे रही थीं। साथ ही एक पुशअप करने के बाद वह पास पड़े डंबल को छूती हैं। इस वीडियो को भी सनी ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया था। सनी ने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा- एक चीज जिसे में बहुत हेट करती हूं। पुशअप्स @lian_wentzel’
The one thing I hate the most!! Push-ups!! @lian_wentzel
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on