{"_id":"5ee6fb885fa8c12db717af9f","slug":"sushant-singh-rajput-death-director-mukesh-bhatt-says-saw-it-coming","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर मुकेश भट्ट का खुलासा, बोले- 'जब मिला था तभी महसूस कर चुका था'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर मुकेश भट्ट का खुलासा, बोले- 'जब मिला था तभी महसूस कर चुका था'
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, मुकेश भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से हर कोई हैरान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन सहित अन्य ने अभिनेता के निधन पर शोक जताया है। बताया जा रहा है सुशांत पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया। इस बीच फिल्ममेकर मुकेश भट्ट ने खुलासा किया कि जब वो सुशांत से मिले थे तब ही उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि सबकुछ ठीक नहीं है।
2 of 5
मुकेश भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश भट्ट फिल्म 'सड़क 2' की कास्टिंग के वक्त सुशांत से मिले थे। एक इंटरव्यू में मुकेश भट्ट ने कहा कि ''इस बारे में मैंने महेश भट्ट से भी बात की थी और इशारा किया था कि सुशांत, 'परवीन बाबी के रास्ते पर' है। मुझे पहले ही लग रहा था कि ऐसा कुछ होने वाला है।''
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश भट्ट ने आगे कहा कि 'सुशांत से मैं कई मौकों पर मिला हूं। पहली बार मैंने उससे तब मुलाकात की जब साल 2012 में फिल्म 'आशिकी 2' की कास्टिंग चल रही थी। वो हमारे ऑफिस आया था। बाद में 'सड़क 2' की कास्टिंग के दौरान फिर से सुशांत से मुलाकात हुई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश भट्ट ने खुलासा किया कि 'आलिया भट्ट और मैंने इस बारे में बात की थी कि सुशांत की रुचि इस फिल्म में है। 'सड़क 2' के दौरान जब मैं उससे मिला तो वह बहुत परेशान लग रहा था। कुछ तो था जिसकी वजह से मैं उससे कनेक्ट नहीं कर पा रहा था।' मुकेश बताते हैं कि 'मुझे वो फिल्म के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं दिख रहा था।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश आगे बताते हैं कि 'वह बहुत परेशान लड़का था। जब मैं उससे बात कर रहा था तब ऐसा लग रहा था वो वहां मौजूद नहीं है और कहीं खोया हुआ है। मुझे लगा कि कुछ तो गड़बड़ है।' मुकेश बताते हैं कि 'मुझे इस बात का डर था कि सुशांत भी कहीं परवीन बाबी के रास्ते पर ना चल पड़े, इस बारे में महेश भट्ट से भी चर्चा की। इस दुखद घटना को लेकर सब हैरान है, लेकिन मैं नहीं हूं। मैंने पहले ही ये सब देख लिया था। मुझे बहुत दुख है कि एक जवान और टैलेंटेड लड़का हमारे बीच नहीं है। '
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।