फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट को इंस्टाग्राम ने बताया 'यादगार', फैंस हुए भावुक

Fri, 19 Jun 2020 04:27 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 19 Jun 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput instagram account profile remembering
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनके प्रशंसक सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरों और वीडियोज से फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। इस बीच इंस्टाग्राम ने उनके नाम के आगे रिमेम्बरिंग यानी यादगार लिखा है।

sushant singh rajput instagram account profile remembering
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इंस्टाग्राम मशहूर हस्तियों की मौत के बाद उनके अकाउंट को यादगार अकाउंट के रूप में बना देता है और उस हस्ती के नाम के आगे रिमेम्बरिंग लिख दिया जाता है। सुशांत के प्रशंसकों के लिए ये काफी भावुक पल है क्योंकि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Receive without pride, let go without attachment. #Meditations

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

sushant singh rajput instagram account profile remembering
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों से इतर सुशांत सिंह राजपूत का असल किरदार भी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं था। ये उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर ही पता चलता है। आमतौर पर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों के फॉलोअर्स की संख्या लाखों में होती है लेकिन खुद ये हस्तियां गिने चुने लोगों को ही फॉलो करती हैं। हालांकि सुशांत के साथ ऐसा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput instagram account profile remembering
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत ने इंस्टाग्राम पर करीब सात हजार लोगों को फॉलो किया हुआ था। प्रशंसकों के सवालों के जवाब हों या उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देना हों सुशांत अक्सर उनकी इच्छाएं पूरी करते थे। 

विज्ञापन
sushant singh rajput instagram account profile remembering
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस अब तक सुशांत के घरवालों और उनके कुछ करीबी दोस्तों से पूछताछ कर चुकी है। गुरुवार को इस मामले में पुलिस ने सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया। नौ घंटे तक चली इस पूछताछ में पुलिस ने रिया से कई जरूरी सवाल पूछे। पुलिस स्टेशन से बाहर निकलने पर मीडिया ने रिया से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हाथ जोड़कर सबको मना कर दिया और गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं।

ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका संग सुशांत सिंह राजपूत की अनदेखी तस्वीरें, मस्ती करने में भी पीछे नहीं रहते थे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed