{"_id":"600a72588ebc3e33362a45a8","slug":"sushant-singh-rajput-marg-road-in-south-delhi-to-be-named-after-ssr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाएगा दिल्ली की इस सड़क का नाम, नगर निकाय ने दी मंजूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाएगा दिल्ली की इस सड़क का नाम, नगर निकाय ने दी मंजूरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूजगंज में एक सड़क का नामकरण किया जाएगा। इलाके के नगर निकाय ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Twitter
यह खबर सुशांत सिंह के 35वें जन्मदिन पर सबके सामने आई है। बता दें कि वह पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने घर में मृत मिले थे। उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिये अभिनेता को याद किया, जिनकी अचानक मौत होने का मामला काफी दिन चर्चा में रहा था।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : इंस्टाग्राम
दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एडीएमसी) में कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने सितंबर 2020 में सड़क का नाम अभिनेता के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'एसडीएमसी सदन ने कल अपनी बैठक में इसे मंजूरी दे दी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
भाजपा नीत एसडीएमसी में एंड्रयूजगंज से पार्षद ने नगर निकाय की नामकरण एवं पुन: नामकरण समिति को प्रस्ताव भेजा था। समिति को भेजे लिखित प्रस्ताव में दत्त ने कहा था कि सड़क संख्या आठ में बड़ी संख्या में बिहार से संबंध रखने वाले लोग रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त-सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : फाइल
प्रस्ताव में दावा किया था कि उन्होंने ही एंड्रयूजगंज से इंदिरा कैंप के बीच एक भाग का नाम सुशांत सिंह राजपूत मार्ग रखने की मांग की है। दत्त ने कहा था कि इसलिये सड़क संख्या 8 का नाम अभिनेता के नाम पर रखा जाना चाहिये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।