फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'स्कैम 1992' का हीरो पहुंचा बांके बिहारी के धाम, गणपति बप्पा के जयघोष के साथ हुई नई फिल्म की शूटिंग

Fri, 22 Jan 2021 11:28 AM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 22 Jan 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
Shoot begins for Atithi Bhooto Bhava Pratik Gandhi, Jackie Shroff Sharmin Segal  upcoming film
स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी' से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी और टीवी धारावाहिकों के चर्चित निर्देशक हार्दिक गज्जर का नया पड़ाव बनी है कान्हा की नगरी मथुरा वृंदावन। दोनों ने मिलकर एक नई फिल्म 'अतिथि भूतो भव' की शूटिंग शुरू की है जिसमें प्रतीक के साथ वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री शरमीन सहगल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग मथुरा में शुरू हो रही है।

Shoot begins for Atithi Bhooto Bhava Pratik Gandhi, Jackie Shroff Sharmin Segal  upcoming film
अतिथि भूतो भव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रतीक गांधी और हार्दिक गज्जर को एक दूसरे का साथ वैसे भी बहुत पसंद आ रहा है। इन दोनों ने हाल ही में अपनी एक हिंदी ड्रामा फिल्म 'रावण लीला' को पूरा किया है जिसमें प्रतीक के साथ ऐंद्रिता रे, अभिमन्यु सिंह, राजेश शर्मा, फ्लोरा सैनी, अंकुर भाटिया, राजेंद्र गुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। दूसरी फिल्म प्रतीक और हार्दिक की 'वाहलम जाओ ने (Vaahlam Jaao Ne)' अभी प्रस्तावित है।

Shoot begins for Atithi Bhooto Bhava Pratik Gandhi, Jackie Shroff Sharmin Segal  upcoming film
प्रतीक गांधी - फोटो : फाइल

'वाहलम जाओ ने' गुजराती भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें प्रतीक गांधी के अलावा टीकू तलसानिया, केविन डेव आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। हार्दिक ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है और लेखन भी। फिलहाल इसकी शूटिंग बाकी है। और, अब हार्दिक और प्रतीक की यह जोड़ी फिल्म बनाने जा रही है 'अतिथि भूतो भव। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoot begins for Atithi Bhooto Bhava Pratik Gandhi, Jackie Shroff Sharmin Segal  upcoming film
प्रतीक गांधी - फोटो : फाइल

अभिनेता प्रतीक गांधी को इस बात की बहुत खुशी है कि उन्हें जैकी श्रॉफ के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। अपनी फिल्म के बारे में प्रतीक कहते हैं, 'मैं निदेशक हार्दिक गज्जर के साथ एक बार फिर से काम कर रहा हूं। यह मेरे लिए बहुत उत्साह भरी बात है। यह फिल्म एक अनोखी प्रेम कहानी है। और, मेरे सामने सबसे बड़ी खुशी की बात तो यह है कि यहां मुझे सीखने का बहुत मौका मिलने वाला है क्योंकि, इस बार मैं बेहतरीन कलाकार जैकी श्रॉफ के साथ काम कर रहा हूं।'

विज्ञापन
Shoot begins for Atithi Bhooto Bhava Pratik Gandhi, Jackie Shroff Sharmin Segal  upcoming film
प्रतीक गांधी - फोटो : फाइल

मालूम है कि प्रतीक गांधी और हार्दिक गज्जर की साथ में बनी पहली फिल्म 'रावण लीला' है। इस फिल्म के निर्माता भी जयंतीलाल गडा ही हैं। वह कहते हैं, 'हम बहुत खुशी हैं कि हमें फिर से प्रतीक गांधी और हार्दिक गज्जर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। 'रावण लीला' के बाद हम दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। हमारी दोनों ही फिल्में सामग्री पर आधारित हैं जो हमेशा से हमारा लक्ष्य रहा है। जैकी श्रॉफ के साथ तो काम करने के लिए हम हमेशा से ही इच्छुक रहे।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed