फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ritu Shivpuri Birthday: गोविंदा की वो हीरोइन जिसके लाल दुपट्टे ने मचा दिया था हंगामा, अब दिखने लगीं हैं ऐसी

Fri, 22 Jan 2021 11:25 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 22 Jan 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Ritu Shivpuri the actress who romanced with Govinda in aankhen know what she is doing now
ऋतु शिवपुरी - फोटो : Instagram

90 के दशक में बहुत सी खूबसूरत हसीनाओं ने बॉलीवुड में एंट्री की थी और फैंस को अपनी अदाओं का दीवाना भी बनाया था। इस लिस्ट में एक्ट्रेस ऋतु शिवपुरी का नाम भी शामिल हैं जिनके लाल दुपट्टे ने बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था। 1993 में आई फिल्म 'आंखे' में गोविंदा के साथ रोमांस करने वाली ऋतु 22 जनवरी को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इस फिल्म के गाने 'ओ लाल दुपट्टे वाली...'.ने फैंस को दीवाना बना दिया था। ऋतु आज भी बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आती हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Happy Birthday Ritu Shivpuri the actress who romanced with Govinda in aankhen know what she is doing now
ऋतु शिवपुरी - फोटो : Instagram

ऋतु ने बॉलीवुड की चुनिंदा ही फिल्मों में काम किया था, लेकिन लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो गए थे। हालांकि आज भी ऋतु उतनी ही खूबसूरत और ग्लैमरस लगती हैं जितना पहले लगा करती थीं। बता दें कि शिवपुरी ने शादी के बाद एक्टिंग को अलविदा कह दिया था। हालांकि 10 साल बाद उन्होंने '24' सीजन 2 से धमाकेदार कमबैक किया और फैंस को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना दिया था।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ritu Shivpuri (@riitushivpuri)

Happy Birthday Ritu Shivpuri the actress who romanced with Govinda in aankhen know what she is doing now
रितु शिवपुरी

इसके अलावा ऋतु टीवी के मशहूर शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में भी नजर आईं थीं। इस शो में उन्होंने शिवानी तोमर की मां का रोल निभाया था। गौरतलब है कि ऋतु की खूबसूरती आज भी बरकरार है ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल उठता है कि आखिर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री अचानक क्यों छोड़ दी थी? इस बारे में एक्ट्रेस ने कभी कुछ खुलकर तो नहीं बताया, लेकिन उनका कहना था कि कास्टिंग काउच जैसा कुछ ना होने के बाद भी लोग उन्हें फोन करके यहां वहां बुलाते थे। 



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ritu Shivpuri (@riitushivpuri)

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Ritu Shivpuri the actress who romanced with Govinda in aankhen know what she is doing now
रितु शिवपुरी

ऋतु ने साल 2006 में छोटे पर्दे पर एक शो किया था। इस शो के लिए उन्हें 18-20 घंटे शूट करना पड़ता था। जब वो शूटिंग से लौटती थीं तो उनके पति सो चुके होते थे। ऋतु को जल्द ही महसूस हो गया कि परिवार को इस तरह छोड़कर काम करना ठीक नहीं है। ऐसे में उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया। हालांकि अब वो फिर से ग्लैमर की दुनिया में वापस आ चुकी हैं ।

विज्ञापन
Happy Birthday Ritu Shivpuri the actress who romanced with Govinda in aankhen know what she is doing now
ऋतु शिवपुरी - फोटो : Instagram

दोबारा पर्दे पर अभिनय करने के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके बच्चे अब समझदार हो गए हैं और उन्हें वक्त भी मिल जाता है इसलिए उन्होंने फिर से एक्टिंग में हाथ आजमाने का फैसला किया। बता दें कि ऋतु ने मुंबई के मशहूर न्यूट्रीशनिस्ट विजय वेंकेट के बेटे हरी वेकेंट से शादी की है। उनके 10 साल के दो बच्चे हैं रोहैल और समारा। ऋतु अब अपने परिवार और करियर में बैलेंस बनाकर चल रही हैं जिससे वो बेहद खुश हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed