{"_id":"60095f8d0be57025e541abdb","slug":"namrata-shirodkar-birthday-special-see-in-pics-actress-then-and-now-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी टॉप एक्ट्रेस थीं नम्रता शिरोडकर, फिल्मों से दूर जी रहीं लग्जरी ज़िंदगी, लुक्स में भी आ गया है बदलाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी टॉप एक्ट्रेस थीं नम्रता शिरोडकर, फिल्मों से दूर जी रहीं लग्जरी ज़िंदगी, लुक्स में भी आ गया है बदलाव
90 के दशक में मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर का जन्म 22 जनवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। इस साल नम्रता अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। नम्रता ने अपने समय में एक से एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन एक फिल्म के दौरान नम्रता की मुलाकात साउथ इंडियन इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू से हुई। पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। जिसके बाद इन दोनों ने शादी भी कर ली और शादी के बाद नम्रता ने अपने करियर को अलविदा कह दिया।
2 of 5
नम्रता शिरोडकर
नम्रता शिरोडकर ने साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया का टाइटल जीता। इसके बाद उन्होंने सलमान खान और ट्विंकल खन्ना के साथ फिल्म जब प्यार किसी से होता है से डेब्यू किया। फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन इसके बाद भी नम्रता के पास काम के ऑफर आते रहे। पहली फिल्म के बाद नम्रता ने तेलुगू फिल्म वामसी साइन की। जिसमें उनके साथ लीड रोल में महेश बाबू थे। वामसी महेश बाबू की पहली फिल्म थी।
3 of 5
Namrata Shirodkar and Mahesh Babu
- फोटो : file photo
साल 2000 में वामसी फिल्म में नम्रता और महेश बाबू की पहली मुलाकात मुलाकात हुई थी। पहली ही फिल्म के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। नम्रता और महेश बाबू ने 4 साल तक रिलेशन में रहने के बाद 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली थी। शादी के बाद नम्रता ने फिल्मों से दूरी बना ली। दोनों के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नम्रता शिरोडकर
- फोटो : Instagram
इतने सालों में नम्रता के लुक्स में भी काफी बदलाव आया है। नम्रता भले ही फिल्मों से लंबे समय से दूर हैं लेकिन वो इंस्टाग्राम पर अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसमें उनकी लग्जीरियस लाइफ की झलक भी दिखाई देती है। फिल्मों से दूर नम्रता अब पहले से थोड़ी अलग दिखने लगी हैं लेकिन खूबसूरती के मामले में वो आज भी कई हीरोइनों को मात देती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
namrata shirodkar
- फोटो : social media
बात करें नम्रता के फिल्मी करियर की तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। नम्रता की प्रमुख फिल्मों में कच्चे धागे, वास्तव, पुकार, दिल विल प्यार व्यार, वामसी, हीरो हिंदुस्तानी, आगाज, प्राण जाए पर शान ना जाए, अलबेला रही हैं। नम्रता आखिरी बाद तेलुगू फिल्म अंजी (Anji) में नजर आई थीं, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।