फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्विटर पर यह तस्वीर लगाकर क्या बताना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत, जिसकी पेंटिंग लगाई उसने भी की थी आत्महत्या

Mon, 15 Jun 2020 10:01 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 15 Jun 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide And His Twitter Profile Cover Picture Vincent van Gogh
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के किसी मनोवैज्ञानिक से इलाज करवा रहे थे। सुशांत सिंह राजपूत के इस कदम से हर कोई हैरान है। वह पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहते थे। उनके दिमाग में क्या चल रहा था इसका जवाब उनके साथ ही चला गया।

Sushant Singh Rajput Suicide And His Twitter Profile Cover Picture Vincent van Gogh
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट है जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। 3 जून को उन्होंने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने अपनी मां पर एक इमोशनल कविता लिखी थी। साथ ही उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी। 

Sushant Singh Rajput Suicide And His Twitter Profile Cover Picture Vincent van Gogh
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा उनके ट्विटर के कवर फोटो पर गौर करें तो उन्होंने एक ऐसे पेंटर की तस्वीर लगाई थी जिसने पेंटिंग बनाने के एक साल बाद ही आत्महत्या कर ली थी। अद्वितीय डच चित्रकार और शिल्पकार विंसेंट वैन गॉग के बारे में ये कहा जाता है कि उन्होंने आत्महत्या की थी। ये पेंटिंग उन्होंने तब बनाई थी जब वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide And His Twitter Profile Cover Picture Vincent van Gogh
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

'स्टारी नाइट' नाम की इस पेंटिंग को विंसेट ने साल 1889 में डिप्रेशन के इलाज के दौरान बनाया था। एक साल बाद 1890 में विंसेट ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त वह सिर्फ 37 वर्ष के थे। 37 साल की उम्र में उन्होंने उथल-पुथल भरी ज़िंदगी, नौकरी, डिप्रेशन और अकलेपन के चलते आत्महत्या की थी। इन 10 सालों में उन्होंने करीब 900 पेंटिंग्स और रेखाचित्र बनाए। ऐसा कहा जाता है कि उनके चित्रों का आज भी अर्थ निकालना मुश्किल है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide And His Twitter Profile Cover Picture Vincent van Gogh
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार के लिए उनका परिवार मुंबई पहुंच चुका है। सुशांत के आत्महत्या की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड दुखी है। हर कोई शॉक्ड है। खबर यह भी आ रही है कि सुशांत ने ऐसा डिप्रेशन के चलते किया। सुशांत के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed