फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swara Bhaskar: ऋचा चड्ढा का समर्थन करना स्वरा भास्कर को पड़ा भारी, लोगों ने अभिनेत्री सिखाया देशभक्ति का पाठ

Sat, 26 Nov 2022 06:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 26 Nov 2022 06:35 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar trolled for supporting Fukrey 3 actress richa chadha on galwan tweet controversy
स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इस समय अपने हाल ही में भारतीय सेना को लेकर किए गए एक ट्वीट के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जानी वाली ऋचा के खिलाफ इस मामले में सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर राजनेताओं तक ने मुहिम छेड़ दी है। सभी ऋचा पर जमकर बरस रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभिनेत्री ने भारतीय सेना का अपमान किया है, जिसके कारण उन पर केस भी दर्ज कराया जा चुका है। ऋचा के इस विवाद को लेकर बॉलीवुड दो गुटों में बंट गया है। जहां बहुत से सेलेब्स उनके कमेंट की आलोचना कर रहे हैं, वहीं अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर ऋचा का सपोर्ट करती नजर आई हैं। लेकिन ऐसा करना अभिनेत्री को भारी पड़ गया है, सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

Swara Bhaskar trolled for supporting Fukrey 3 actress richa chadha on galwan tweet controversy
स्वरा भास्कर - फोटो : instagram

ऋचा चड्ढा पीओके के ऊपर पर सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट को रीट्वीट करने और गलवान घाटी का नाम बीच लाने को लेकर विवादों में घिर गई हैं। अभिनेत्री पर सेना का अपमान करने का आरोप लगा है, जिसके बाद से बॉलीवुड सेलेब्स उनको जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। जहां सभी उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं, वहीं अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने उनका खुलकर समर्थन किया है। स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, ‘ऋचा चड्ढा आपको शक्ति और प्यार।’ 
Feroz Khan: पाकिस्तानी अभिनेता को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, कभी पत्नी ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

Swara Bhaskar trolled for supporting Fukrey 3 actress richa chadha on galwan tweet controversy
स्वरा भास्कर - फोटो : instagram

ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर जहां पूरा देश उनके खिलाफ हो रहा है, वहां स्वरा भास्कर का इस तरह उनको खुलकर सपोर्ट करना काफी आश्चर्य जनक है। लेकिन इस तरह ऋचा का समर्थन करना स्वरा के लिए भारी पड़ गया है। दरअसल, ऋचा को सपोर्ट करने के बाद से ही स्वरा भी सभी के निशाने पर आ गई हैं।  स्वरा के इस ट्वीट को देखकर यूजर्स अब सोशल मीडिया पर उन्हें भी ट्रोल कर रहें हैं। अभिनेत्री के ट्वीट पर कमेंट करते हुए यूजर्स अब उन्हें देशभक्ति का पाठ सिखा रहे हैं। एक यूजर ने स्वरा को ट्रोल करते हुए लिखा, 'आ गई फ्री की फुटेज लेने क्योंकि इसको तो कोई भाव देता नहीं है।' इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा को थर्ड क्लास एक्ट्रेस तक कह दिया है।  
Kriti Sanon: 'आदिपुरुष' फेम प्रभास को डेट कर रही हैं कृति सेनन? बोलीं- शादी करना चाहती हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar trolled for supporting Fukrey 3 actress richa chadha on galwan tweet controversy
ऋचा चड्ढा - फोटो : Instagram

आपको बता दें, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बीते गुरुवार को एक सेना कमांडर लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी के एक ट्वीट को रिट्वीट कर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। अपने ट्वीट में गलवान घाटी का नाम लाना ऋचा चड्ढा के लिए एक बड़ी भूल साबित हो रही है क्योंकि इसकी वजह से वह सभी के निशाने पर आ गई हैं। देश वासियों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स, राजनेता सभी ऋचा को अपने-अपने तरीके से पाठ पढ़ाते दिखाई दे रहे हैं।  अभिनेत्री ऋचा माफी मांग चुकी हैं, लेकिन मामला अभी भी ठंडा नहीं हो रहा है।
Jaya Bachchan: परिवार के लिए फिल्मों से ब्रेक को बलिदान का नाम देना जया बच्चन को नहीं पसंद, बोलीं- मैं खुश थी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed