फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘यह शासन की शर्मनाक उपेक्षा है’: कोविड पर टिस्का चोपड़ा- अगर मैं मदद न करूं तो रात भर नींद नहीं आएगी

Thu, 13 May 2021 10:14 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 13 May 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
Taare Zameen Par fame Tisca Chopra said it is shameful neglect of governance amid Covid-19 second wave
टिस्का चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @tiscaofficial

कोरोना महामारी के इस दौर में देश तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। संक्रमण की दूसरी लहर ने बुरी तरह आघात पहुंचाया है और तमाम सरकारी व प्रशासनिक कोशिशों के बाद भी इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है। इसको लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब ‘तारे जमीन पर’ फेम बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है।

Taare Zameen Par fame Tisca Chopra said it is shameful neglect of governance amid Covid-19 second wave
टिस्का चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @tiscaofficial

बता दें कि कोविड 19 की दूसरी लहर के कहर बीच अभिनेत्री सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही हैं। वह जरूरतमंदों के लिए दवाइयों से लेकर अस्पताल, बेड, ऑक्सीजन और प्लाज्मा का प्रबंध करवा रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है ‘हम समझते हैं कि ये एक जिंदगी है, लोग एक-एक जिंदगी बचाने के लिए रो रहे हैं। अगर मैं उनके लिए कुछ न करूं तो मुझे नहीं लगता कि रात को चैन से सो पाऊंगी। मेरी अंतरात्मा मुझे मार डालेगी।

Taare Zameen Par fame Tisca Chopra said it is shameful neglect of governance amid Covid-19 second wave
टिस्का चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @tiscaofficial

उन्होंने शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘यह शासन की शर्मनाक उपेक्षा है और मुझे लगता है कि हम सभी बहुत गहराई से इसे महसूस करते हैं। इसके बावजूद अगर हर एक व्यक्ति कदम बढ़ाता है और अपने आसपास के दो-तीन लोगों की मदद करता है, तो समस्या को कम किया जा सकता है। पिछले साल तो ट्रेलर था। इस साल मुख्य फिल्म है और यह एक डरावनी फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taare Zameen Par fame Tisca Chopra said it is shameful neglect of governance amid Covid-19 second wave
टिस्का चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @tiscaofficial

टिस्का ने इसके आगे बताया कि उन्हें अप्रैल के मध्य में पहली मदद की गुहार मिली थी। उसके बाद यह सिलसिला जारी रहा और मामले अधिक बढ़ते गए। उन्होंने कहा ‘मैंने यह कहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया कि अगर किसी को किसी भी चीज की जरूरत हो तो वे मुझे बता दें और उनकी मदद करने की पूरी कोशिश की। बहुत से लोग जिन्हें ऑक्सीजन या प्लाज्मा या अस्पताल के बिस्तर की जरूरत थी, वे बाहर पहुंचने लगे और हमने देना शुरू कर दिया।’

विज्ञापन
Taare Zameen Par fame Tisca Chopra said it is shameful neglect of governance amid Covid-19 second wave
टिस्का चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @tiscaofficial

47 वर्षीय चोपड़ा ने खुलासा किया कि अधिकतम लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने एक अनौपचारिक समूह का गठन किया गया था, जो समान विचारधारा वाले लोगों का समूह था। ये सभी मिलकर जरूरतमंदों की मदद की कोशिश करते रहे। उन्होंने कहा कि ‘प्लाज्मा उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली और मुंबई में हमारा ग्रुप है। हम जिन्हें भी जानते हैं उनतक पहुंच रहे हैं। यहां तक कि हम दक्षिण भारत तक पहुंच रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed