फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Project K: इस दिन रिलीज होगा प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' का टीजर और टाइटल, पोस्टर देख क्रेजी हुए फैंस

Sat, 15 Jul 2023 10:09 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 15 Jul 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
teaser of project k coming on 20 and 21 july see the new poster and know details prabhas amitabh deepika film
प्रोजेक्ट के - फोटो : ट्विटर

प्रोजेक्ट के साल 2024 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के साथ पूरे भारत की नजर इसपर है। क्योंकि इसे 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के साथ बनाया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अश्विनी नाग, वहीं फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। अभी से इस फिल्म का प्रमोशन शुरू हो चुका है। अब मेकर्स ने इस बात की घोषणा कर दी है कि प्रोजेक्ट के का टीजर कब रिलीज हो रहा है।

teaser of project k coming on 20 and 21 july see the new poster and know details prabhas amitabh deepika film
प्रोजेक्ट के - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता को बनाए रखने के लिए मेकर्स ने जुलाई से दिसंबर तक के लिए प्लानिंग की है। इस कड़ी में बीते दिनों मेकर्स ने ट्वीट किया था 'व्हाट इस प्रोजेक्ट के?’। इसने सभी का ध्यान खींचा था और कुछ ही देर में इसे मिलियन व्यूज मिल गए थे। अब मेकर्स ने ‘व्हाट इस प्रोजेक्ट के?’ का जवाब देने की प्लानिंग कर ली है। 
 
teaser of project k coming on 20 and 21 july see the new poster and know details prabhas amitabh deepika film
प्रोजेक्ट के - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स ने ट्वीट कर लिखा, दुनिया अंतिम मुकाबले का इंतजार कर रही है। 20 जुलाई (यूएसए) और 21 जुलाई (भारत) को प्रोजेक्ट के की दुनिया की झलक देखने के लिए तैयार हो जाइए। पोस्टर के जरिए पता चलता है कि प्रभास की अपकमिंग मूवी 'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक 20 जुलाई को अमेरिका और 21 जुलाई को भारत में सामने आने वाली है। उनके इस पोस्टर को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
teaser of project k coming on 20 and 21 july see the new poster and know details prabhas amitabh deepika film
प्रोजेक्ट के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' के पोस्टर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'पूरी दुनिया इंतजार कर रही है सुपर हीरो के जागने का।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इतिहास बनने वाला है।' हालांकि एक यूजर ने प्रोडक्शन हाउस को प्रभास के डायलॉग और लुक्स का ध्यान रखने की भी चेतावनी दी। यूजर ने लिखा, 'प्रभास का लुक और डायलॉग इस बार हमें निराश नहीं करना चाहिए और ऑफलाइन भी उनके स्टाइलिंग का ध्यान रखें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed