फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thank God: रिलीज से महज तीन दिन पहले 'थैंक गॉड' में हुए बड़े बदलाव, अजय देवगन के किरदार से भी हुई छेड़छाड़

Sat, 22 Oct 2022 11:16 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 22 Oct 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
Thank god controversy Ajay devgn character name chitragupt to cg three other changes before film release
थैंक गॉड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' रिलीज होने के लिए तैयार है। दिवाली के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में आ रही है लेकिन रिलीज से पहले फिल्म पर खूब बवाल भी हो रहा है। इस फिल्म में अजय देवगन 'चित्रगुप्त' के किरदार में दिखाई देंगे और उनका लुक मॉर्डन होगा। फिल्म की यही चीज एक समुदाय को पसंद नहीं आई, जिस वजह से फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई। हालांकि, इस विवाद से बचने के लिए अब मेकर्स ने रिलीज से महज तीन दिन पहले फिल्म में कई बड़े बदलाव किए हैं। 

Thank god controversy Ajay devgn character name chitragupt to cg three other changes before film release
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'थैंक गॉड' को 21 अक्तूबर यानी शुक्रवार के दिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट मिला है। इस दौरान फिल्म में अजय देवगन के किरदार के अलावा तीन बड़े बदलाव दिखाए गए हैं। फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों ने देखा था कि अजय के किरदार को चित्रगुप्त और उनके साथ एक और एक्टर को यमदूत कहां गया था, जो सिद्धार्थ मल्होत्रा के सारे कर्मों का हिसाब-किताब कर रहे हैं। लेकिन अब अजय के किरदार का नाम बदल दिया है। मेकर्स ने चित्रगुप्त का नाम सीजी (CG) और यमदूत का नाम वाईडी (YD) कर दिया है।

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: गोरी नागौरी ने बिग बॉस को दी धमकी, कहा- इसके हाथ पैर तोड़ दूंगी, फूटा करण जौहर का गुस्सा

Thank god controversy Ajay devgn character name chitragupt to cg three other changes before film release
थैंक गॉड में अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, फिल्म में तीन अहम बदलाव किए गए हैं, जिसमें एक शराब ब्रांड का लोगो है, जिसे धुंधला कर दिया गया है। मंदिर के सीन को भी अलग एंगल से दिखाया गया है। इसके अलावा, फिल्म में तीसरा बदलाव यह किया गया है कि शुरुआत में दिखाए जाने वाले डिस्क्लेमर के समय को थोड़ा और बढ़ाया गया है ताकि दर्शक उसे आसानी से पढ़ सके। 

यह भी पढ़ें:- Sanjay Dutt: ‘अब ज्यादा साउथ फिल्में करूंगा’, संजय दत्त का बड़ा बयान, बॉलीवुड को दे डाली बड़ी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Thank god controversy Ajay devgn character name chitragupt to cg three other changes before film release
थैंक गॉड - फोटो : social media

बता दें कि 'थैंक गॉड' की रिलीज को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। फिल्म के मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिस पर जल्द से जल्द सुनवाई करने की मांग की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से मना कर दिया था। कोर्ट की सुनवाई 21 नवंबर को होगी। वहीं, यह फिल्म 25 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed