फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Family Man 3: लंका में डंका बजाकर क्या चीन से टक्कर लेंगे मनोज बाजपेयी? ऐसी होगी तीसरे सीजन की कहानी

Sat, 05 Jun 2021 05:31 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 05 Jun 2021 05:31 PM IST
सार

  • हाल ही में मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज द फैमिली मैन का दूसरा सीजन रिलीज हुआ था।
  • अब इस सीरीज के तीसरे सीजन की तैयारी शुरू की जा रही है।
  • इस बार श्रीकांत तिवारी अका मनोज तिवारी और उसकी टीम चीन से दो-दो हाथ करती नजर आएगी।

विज्ञापन
The Family Man 3 Manoj Bajpayee Will Take on Chinese Troops in the next Season
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' (The Family Man) का दूसरा सीजन 4 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होना था। जिसे 3 जून की रात को ही रिलीज कर दिया गया था। लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशी का मौका साबित हो गया था। सस्पेंस और एक्शन से भरपूर यह थ्रिलर सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसके साथ ही लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि अगले सीजन में क्या होगा। फैंस अभी से ही यह जानने के लिए बेकरार हो गए हैं। तो चलिए बता देते हैं अब इस सीरीज का तीसरा सीजन (The Family Man 3) बनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। इस बार श्रीकांत तिवारी और उनकी टीम का एक बिल्कुल नया मिशन होगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार श्रीकांत की टीम सीधे चीन के सैनिकों से दो-दो हाथ करते नजर आ सकती है।



ऐसी होगी तीसरे सीजन की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'द फैमिली मैन 3' कोरोना काल पर आधारित होगी। सूत्रों के मुताबिक इस बार द फैमिली मैन के तीसरे सीजन में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को भी दिखाया जाएगा। इस सीजन में भी मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी और प्रियमणि अहम किरदारों में नजर आएंगे। 

The Family Man 3 Manoj Bajpayee Will Take on Chinese Troops in the next Season
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिपोर्ट्स के अनुसार, तीसरे सीजन में चीन ने भारत को बर्बाद करने के लिए एक मिशन बनाया है जिसका नाम 'गुआन यू' होगा। यह चीन के पूर्वी हान राजवंश के एक मिलिट्री अधिकारी का नाम था जिसको चीन में काफी महान माना जाता है। पाकिस्तान और श्री लंका के बाद अब श्रीकांत तिवारी अपनी टीम के साथ चीन में खुफिया मिशन चलाएंगे।

'द फैमिली मैन' के पहले सीजन में मुंबई, दिल्ली और कश्मीर में शूटिंग हुई थी। दूसरे सीजन में चेन्नई, लंदन, मुंबई और दिल्ली में शूटिंग हुई है। अब माना जा रहा है कि तीसरे सीजन की शूटिंग भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों में की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बार मुंबई और दिल्ली के अलावा नगालैंड में सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग होने के आसार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed