सब्सक्राइब करें

लाखों में सिमटी 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' और 'चांद मेरा दिल' की कमाई, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 02 Jun 2026 09:50 PM IST
सार

The Great Grand Superhero Vs Chand Mera Dil Collection: फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन आज के कलेक्शन के हिसाब से दोनों फिल्मों की कमाई लाखों में सिमट गई है। जानिए इन दोनों फिल्मों का आज का कलेक्शन।

विज्ञापन
The Great Grand Superhero Vs Chand Mera Dil Box Office Collection Jackie Shroff Ananya Panday Film Earnings
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' और 'चांद मेरा दिल' - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में इन दिनों दो हालिया फिल्में रिलीज हुई हैं। इस लिस्ट में जैकी श्रॉफ की 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' और अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' शामिल हैं। जानिए आज मंगलवार को इन दोनों फिल्मों ने कितने का कलेक्शन किया है।

The Great Grand Superhero Vs Chand Mera Dil Box Office Collection Jackie Shroff Ananya Panday Film Earnings
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' - फोटो : सोशल मीडिया
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का अब तक की कमाई
  • फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' ने पहले दिन 25 लाख रुपये की कमाई से अपनी शुरुआत की
  • इस फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया
  • इस फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • इस फिल्म ने चौथे दिन सोमवार को 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया
  • वहीं आज पांचवें दिन मंगलवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 
Trending Videos
The Great Grand Superhero Vs Chand Mera Dil Box Office Collection Jackie Shroff Ananya Panday Film Earnings
जैकी श्रॉफ द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो फिल्म में - फोटो : सोशल मीडिया

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का 5वें दिन का कलेक्शन
जैकी श्रॉफ की सुपरहीरो फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की रिलीज को आज मंगलवार को पूरे पांच दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन सिर्फ 14 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 1.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें: कितना है 'कॉकटेल 2' का बजट? कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने ली मोटी रकम; शाहिद कपूर की फीस सुन उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन
The Great Grand Superhero Vs Chand Mera Dil Box Office Collection Jackie Shroff Ananya Panday Film Earnings
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम

'चांद मेरा दिल' का अब तक कलेक्शन

  • फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की
  • दूसरे दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की
  • तीसरे दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया
  • चौथे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • पांचवें दिन फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • छठे दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये और सातवें दिन 2.20 की कमाई की
  • पहले हफ्ते में इस फिल्म ने कुल 19.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • 8वें दिन फिल्म ने 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की
  • 9वें दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • 10वें दिन इस रोमांटिक फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये और 11वें दिन 67 लाख रुपये का कलेक्शन किया
  • वहीं आज दूसरे मंगलवार 12वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
विज्ञापन
The Great Grand Superhero Vs Chand Mera Dil Box Office Collection Jackie Shroff Ananya Panday Film Earnings
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

'चांद मेरा दिल' का 12वें दिन का कलेक्शन
अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज के आज पूरे 12 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आज दूसरे मंगलवार को 12वें दिन 77 लाख रुपये की कमाई की है। 'चांद मेरा दिल' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 25.97 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। जोकि फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: Ram Charan: पहले बॉडीगार्ड ने उठाकर फेंका, फिर रामचरण ने प्यार से बुलाया; अभिनेता से मिलकर भावुक हो गया फैन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed