{"_id":"63356a67aaa32d26de18d814","slug":"the-kapil-sharma-show-sanjay-dutt-says-he-want-to-do-biopic-of-donald-trump","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanjay Dutt: केजीएफ-2 के बाद अब डोनाल्ड ट्रम्प की बायोपिक करना चाहते हैं संजय दत्त, वजह जान रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sanjay Dutt: केजीएफ-2 के बाद अब डोनाल्ड ट्रम्प की बायोपिक करना चाहते हैं संजय दत्त, वजह जान रह जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 29 Sep 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
संजय दत्त और डोनाल्ड ट्रम्प
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'केजीएफ-2' में अधीरा का किरदार हो या फिर 'अग्निपथ' में कांचा चीना का रोल...संजय दत्त ने हमेश अपनी दमदार अदाकरी से दर्शकों का दिल जीता है। सिनेमा में अपनी नई पारी खेल रहे संजय दत्त के अलग तरह के किरदार और उनके द्वारा चुनी जा रही स्क्रीप्ट, दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। हालांकि, एक ऐसा किरदार है, जिसे संजय दत्त निभाना चाहते हैं, हालांकि अभी तक उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं मिल पाया है। इस बात का खुलासा खुद संजय दत्त ने 'द कपिल शर्मा शो' में किया।
2 of 4
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में जब संजय दत्त अपनी एक फिल्म का प्रमोशन करने 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे, तब उनसे पूछा गया था कि वह किस व्यक्ति की बायोपिक करना चाहते हैं? संजय दत्त ने इस सवाल का मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप की...वह अच्छे इंसान हैं। कुछ भी कह देते हैं।' शो में संजय दत्त के साथ कृति सेनन पहुंची थीं। सभी ने खूब मस्ती की।
3 of 4
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह वीडियो तब का है जब संजय दत्त, कृति सेनन के साथ अपनी फिल्म 'पानीपत' को प्रमोट करने 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। संजय दत्त के जवाब की वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में रणबीर कपूर ने अभिनेता का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त विलेन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अभिनेता यश की केजीएफ: चैप्टर 2 और रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' में विलेन का किरदार निभाने के बाद अब प्रभास की फिल्म में विलेन का रोल अदा कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त, लोकेश कनगराज के डायरेक्शन वाली थलापति विजय स्टारर फिल्म में विलेन बन सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।