फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files Collection Day 25: 'द कश्मीर फाइल्स' ने की अब तक की सबसे कम कमाई, आंकड़ा सुन उड़ जाएंगे होश

Tue, 05 Apr 2022 08:18 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 05 Apr 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
The kashmir Files Box Office Collection Day 25: Vivek Agnihotri FIlm heading towards 250 crore in india mark crossed 331 crore worldwide
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

तीन हफ्ते पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने के बावजूद विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर तेज कारोबार कर रही है। वर्तमान में अनुपम खेर अभिनीत फिल्म को दर्शकों और आलोचकों द्वारा समान रूप से सराहा जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर तेजी से 100 करोड़ और फिर 200 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली यह फिल्म अब जल्द ही 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।

The kashmir Files Box Office Collection Day 25: Vivek Agnihotri FIlm heading towards 250 crore in india mark crossed 331 crore worldwide
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

25वें दिन की इतनी कमाई
अटैक, मॉरबियस और आरआरआर की मौजूदगी के बावजूद 'द कश्मीर फाइल्स' अपने चौथे हफ्ते में 250 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने 25वें दिन अब तक की सबसे कम कमाई की है। अपने चौथे सोमवार को 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही अनुपम खेर स्टारर फिल्म का कुल कलेक्शन 245.49 करोड़ रुपये हो गया है।

The kashmir Files Box Office Collection Day 25: Vivek Agnihotri FIlm heading towards 250 crore in india mark crossed 331 crore worldwide
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्डवाइड पार किया 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री अपनी नवीनतम रिलीज 'द कश्मीर फाइल्स' की बॉक्स ऑफिस सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 331 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब फिल्म जल्द ही भारत में 250 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The kashmir Files Box Office Collection Day 25: Vivek Agnihotri FIlm heading towards 250 crore in india mark crossed 331 crore worldwide
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दिनवार कलेक्शन
दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)
दिन 1 3.55 करोड़
दिन 2 8.5 करोड़
दिन 3 15.1 करोड़
दिन 4 15.05 करोड़
दिन 5 18 करोड़
दिन 6 19.05 करोड़
दिन 7 18.05 करोड़
पहला हफ्ता 97.3 करोड़
दिन 8 19.15 करोड़
दिन 9 24.8 करोड़
दिन 10 26.2 करोड़
दिन 11 12.4 करोड़
दिन 12 10.25 करोड़
दिन 13 8.00 करोड़
दिन 14 7.50 करोड़
दूसरा हफ्ता     108.97 करोड़ रुपये
दिन 15     4.5 करोड़ रुपये
दिन 16     7.6 करोड़ रुपये
दिन 17     8.75 करोड़ रुपये
दिन 18     3.1 करोड़ रुपये
दिन 19     2.68 करोड़ रुपये
दिन 20     2.25 करोड़ रुपये
दिन 21     2.00 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता 30.95 करोड़ रुपये
दिन 22 1.50 करोड़ रुपये
दिन 23 2.50 करोड़ रुपये
दिन 24 3.31 करोड़ रुपये
दिन 25 1 करोड़ रुपये
कुल 245.49 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed