{"_id":"6254fdc079b0c979407775e2","slug":"the-kashmir-files-box-office-collection-day-32-vivek-agnihotri-film-collected-rs-250-crore-worldwide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files Collection Day 32: 'द कश्मीर फाइल्स' ने पार किया 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 32वें दिन की इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kashmir Files Collection Day 32: 'द कश्मीर फाइल्स' ने पार किया 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 32वें दिन की इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 12 Apr 2022 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलीज होने के एक महीने बाद भी 'द कश्मीर फाइल्स' सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिलीज होने के 32वें दिन तक 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली फिल्म बन गई है। 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर आधारित है। इसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं। रिलीज होने के पहले ही हफ्ते से इस फिल्म को बहुत ही अच्छा रेस्पॉन्स मिलने लगा था।
2 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट के मुताबिक 'द कश्मीर फाइल्स' ने 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। कोरोना महामारी के दौरान इतना बड़ा आंकड़ा छूने वाली यह पहली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने सीमित शो स्क्रीन्स होने का बावजूद रिलीज होने के पांचवे हफ्ते के शुक्रवार को 50 लाख, शनिवार को 85 लाख, रविवार को 1.15 करोड़ की कमाई की। जिसके बाद इस फिल्म ने 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए कुल 250.73 करोड़ की कमाई कर ली है।
3 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
द कश्मीर फाइल्स को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए आज 32 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म की अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की फिल्म बच्चन पांडे से कड़ी टक्कर थी। लेकिन द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के बाद ही अपनी पकड़ बनाने में मजबूत रही और पहले ही हफ्ते में इसने 97.30 करोड़, दूसरे हफ्ते में 110.03 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 30.95 करोड़ इकट्ठा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के जीवन पर आधारित है। फिल्म एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष की एक दिल दहला देने वाली दास्तां है। ये फिल्म लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर भी सवाल उठाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।