सब्सक्राइब करें

Movies: इन फिल्मों के लिए भी दिखी लोगों की दीवानगी, इस फिल्म को देखने बैलगाड़ी भरकर पहुंचे थे लोग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 23 Mar 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
the kashmir files movie jai santoshi maa border gadar ek prem katha fans gets crazy after watch these movies
Movies - फोटो : Instagram

इन दिनों हर जगह कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनीं फिल्म द कश्मीर फाइल्स की चर्चा है। कई राज्यों में यह फिल्म टैक्स फ्री हो चुकी है। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े हैं। पिछले कई सालों में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं लेकिन कश्मीर फाइल्स की तरह लोगों के दिलों को नहीं जीत पाई। आज हम आपको ऐसी कुछ फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं जिसे देखने के लिए लोगों ने ब्लैक में टिकटें खरीदी थीं और कुछ इसी तरह का क्रेज भी देखने को मिला था।

Trending Videos
the kashmir files movie jai santoshi maa border gadar ek prem katha fans gets crazy after watch these movies
‘जय संतोषी मां’ - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

जय संतोषी मां
जैसी कामयाबी फिल्म ‘जय संतोषी मां’ ने पाई, वैसी पहले किसी हिंदी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिली। अपनी लागत के मुकाबले इतनी ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म इससे पहले साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ रही है। 25 लाख रुपये में बनी इस फिल्म ने तब बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये की कमाई की थी। लोग बैलगाड़ी भरभर कर फिल्म देखने पहुंचे थे।फिल्म ‘जय संतोषी मां’ की कहानी सत्यवती नाम की एक महिला की है जिसको उसके ससुराल वाले बहुत कष्ट देते हैं और फिर संतोषी मां की कृपा से उसके जीवन में सब ठीक हो जाता है। 

Bioscope S2: शापित फिल्म साबित हुई ‘जय संतोषी मां’, निर्माता का निकला दिवाला, हीरोइन का ऐसे हुआ अंत
 

विज्ञापन
विज्ञापन
the kashmir files movie jai santoshi maa border gadar ek prem katha fans gets crazy after watch these movies
बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉर्डर
देशप्रेम से परिपूर्ण फिल्म 'बॉर्डर' सभी को याद होगी। इस फिल्म की कहानी 1971 के भारत- पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित थी। बॉर्डर साल 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस पिक्चर को निर्देशित किया था जेपी दत्ता ने। मल्टी स्टारर फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, शरबानी मुखर्जी और तब्बू लीड रोल में थीं। इस फिल्म की टिकटें ब्लैक में बिकी थीं।

the kashmir files movie jai santoshi maa border gadar ek prem katha fans gets crazy after watch these movies
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

गदर एक प्रेम कथा
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर देखने के लिए पूरे देश में लोग ढोल ताशे लेकर फिल्म देखने पहुंचे थे। फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ रिलीज होने से पहले ही इतना चर्चा में आ चुकी थी कि लोग फिल्म का इंतजार महीने भर पहले से कर रहे थे। किसी फिल्म के लिए सालों बाद ऐसी दीवानगी कश्मीर फाइल्स के लिए देखने को मिली है। लोग पूरा थियेटर लोगों के लिए बुक कर रहे हैं जो पैसे खर्च कर पिल्म देखने नहीं जा सकते।

बाइस्कोप: इस फौजी की असल प्रेम कहानी पर बनी गदर एक प्रेमकथा, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed