सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

केसरी को लेकर सनसनीखेज खुलासा, अक्षय न करते ये काम तो डिब्बाबंद हो जाती फिल्म

मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
The sensational disclosure of Kesari, the non-renewable work can be packaged
अक्षय कुमार - फोटो : self

पिछले दिनों अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का पोस्टर और टीजर लॉन्च हुआ। फिल्म निर्माण करन जौहर ने किया है। इसी फिल्म के साथ एक और फिल्म का ट्रेलर सामने आया, जिसमें करन और अक्षय दोनों का कनेक्शन है। फिल्म है, 2. 0। सूत्रों की मानें तो केसरी को करन डिब्बे में बंद करने का मन बना चुके थे परंतु यह अक्षय की ही कोशिशें थीं, जो वह इस फिल्म के निर्माण के लिए राजी हुए। 

Trending Videos
The sensational disclosure of Kesari, the non-renewable work can be packaged
akshay kumar

असल में केसरी के निर्माण की योजना करन ने सलमान खान के साथ मिलकर बनाई थी। दोनों इस फिल्म का निर्माण मिल कर करना चाहते थे और अक्षय को लीड में रोल किया गया था। इसी बीच सलमान को पता चल गया कि अजय देवगन इसी विषय पर पहले से फिल्म की योजना बना चुके हैं, अत: वह प्रोजेक्ट से हट गए। प्रोजेक्ट महंगा था और करन जोखिम उठाने को तैयार नहीं थे। अत: उन्होंने फिल्म न बनाने का फैसला करते हुए इसे बंद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The sensational disclosure of Kesari, the non-renewable work can be packaged
akshay kumar

कुछ सूत्र यह भी कहते हैं कि करन ने केसरी के निर्माण के बाद सलमान के बहनोई आयुष शर्मा को लॉन्च करने से इंकार किया था तो इस पर वह नाराज हो गए थे। जौहर कैंप से जुड़े सूत्रों की मानें तो जब अक्षय को पता चला कि करन अकेले महंगे प्रोजेक्ट नहीं बनाना चाहते तो उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस के सर्वेसर्वा से कहा कि वह निश्चिंत रहें, क्योंकि 2.0 के हिंदी संस्करण के अधिकार वह उन्हें ही दिलाएंगे, जिससे उनका मुनाफा तय है। 

The sensational disclosure of Kesari, the non-renewable work can be packaged
फाइल फोटो

सूत्रों के मुताबिक अक्षय ने 2.0 के निर्माताओं और करन के बीच मध्यस्थता की। करन का हिंदी में बाहुबली सीरीज की दोनों फिल्मों वितरण का रिकॉर्ड अच्छा था। अत: उन्हें 2.0 के हिंदी में वितरण अधिकार मिलने में परेशानी नहीं हुई। इसके बाद करन ने तुरंत केसरी बनाने का फैसला कर लिया। यह फिल्म करन की सोच बदलने में अहम साबित हुई क्योंकि 1897 की पीरियड फिल्म केसरी के निर्माण में उन्हें काफी मजा आया।

विज्ञापन
The sensational disclosure of Kesari, the non-renewable work can be packaged
akshay kumar

इसी का परिणाम है कि करन ने इसके बाद उन्होंने दो और ऐतिहासिक फिल्मों की घोषणा कर डाली। संजय दत्तए माधुरी दीक्षित वरुण धवन स्टारर कलंक का वह अब निर्माण कर रहे हैं और औरंगजेब-दारा शिकोह की प्रतिद्वंद्विता पर आधारित तख्त को वह खुद डायरेक्ट करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि तख्त मुगलकाल की कभी खुशी कभी गम होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed