फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की इन हसीनाओं के दिल लूट कर ले गए विदेशी मुंडे, शादी कर देश छोड़ विदेश में बसाया घर

Sat, 30 Jan 2021 04:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 30 Jan 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
These bollywood actresses fell in love with foreigners and left country after marriage
preity zinta, priyanka chopra - फोटो : social media

कहते हैं कि प्यार के लिए कोई उम्र या सीमा मायने नहीं रखती। इस बात को बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने विदेशी लड़कों से शादी कर साबित किया है। बॉलीवुड में बहुत सी हसीनाएं ऐसी हैं जिनके नाम बॉलीवुड के कई एक्टर्स से तो जुड़े लेकिन उन्होंने शादी के लिए विदेशी लड़कों को चुना। इन एक्ट्रेसेज ने विदेशी मुंडों से शादी भी रचा ली और अब वो भारत में कम ही नजर आती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में जिन्होंने शादी के लिए चुने विदेशी मुंडे।

These bollywood actresses fell in love with foreigners and left country after marriage
प्रीति जिंटा, जीन गुडइनफ - फोटो : instagram/realpz

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का नाम बॉलीवुड के कई स्टार्स से जुड़ा, लेकिन अंत में उन्होंने घर बसाने के लिए विदेशी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ को चुना। प्रीति और जीन गुडइनफ की शादी की खबरें फैंस को बहुत बाद में पता चली थीं। दोनो ने बेहद गुपचुप तरीके से लॉस एंजिलिस में शादी रचाई थी। शादी के बाद प्रीति और जीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। 

These bollywood actresses fell in love with foreigners and left country after marriage
Celina Jaitley - फोटो : social media

सेलिना जेटली

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस सेलिना ने पर्दे पर अपना सपना मनी मनी, खेल, गोलमाल रिटर्न्स और नो एंट्री जैसी कई शानदार फिल्में की। हालांकि उन्होंने शादी के लिए बॉलीवुड के किसी एक्टर को नहीं बल्कि दुबई के रहने वाले पीटर हॉग को अपना जीवनसाथी बनाया। सेलिना और पीटर की शादी को 10 साल हो चुके हैं और दोनों तीन बच्चों के माता पिता बन चुके हैं। सेलिना अपने पति के साथ दुबई में रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These bollywood actresses fell in love with foreigners and left country after marriage
राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर

राधिका आप्टे

बॉलीवुड और वेबसीरीज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी यूके के रहने वाले बेनेडिक्ट टेलर से शादी रचाई है। बताया जाता है कि डांस सीखने के लिए बेनेडिक्ट से मिलने वाली राधिका को प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि दोनों की शादी की खबरें फैंस को काफी बाद में पता चली थी। 

विज्ञापन
These bollywood actresses fell in love with foreigners and left country after marriage
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल का नाम बॉलीवुड के कई बड़े स्टार से जुड़ा लेकिन उन्होंने शादी की अमेरिकन सिंगर निक जोनस से। उनकी शाही शादी राजस्थान में हुई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। प्रियंका इन दिनों लॉस एंजलिस में रह रही हैं और कई मौकों पर वो भारत आती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed