फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छेड़खानी करने पर इन 4 एक्ट्रेस ने जड़ा था एक्टर के मुंह पर जोरदार चांटा, एक ने कर दी थी हद पार

Mon, 16 Jul 2018 08:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
these four actress who slaps actor for being molested in film
radhika apte

बॉलीवुड खुद में एक बहुत बड़ी दुनिया है यहां एक्टर को अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने व्यवहार का भी ख्याल रखना होता है। क्योंकि, अभिनेत्रियों के साथ हो रही छेड़खानी की खबर अकसर सामने आती रहती हैं। ऐसे में कुछ एक्ट्रेस होती हैं जो खुद के साथ हो रही बदतमीजी को सहन कर जाती हैं तो कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस रहीं है जिन्होंने इन छेड़खानियों का मुहतोड़ जवाब दिया है। आइए जानते हैं ऐसी इन चार एक्ट्रेस के बारे में...

जया पर्दा

these four actress who slaps actor for being molested in film
Dalip Tahil And Jaya Prada

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे फिल्म एक्ट्रेस जया पर्दा और दलीप ताहिल की। बता दें कि फिल्म में एक सीन के दौरान दलीप बेकाबू हो गए और उन्होंने जया को कसकर पकड़ लिया। ऐसे में खुद को दलीप के चंगुल से बचाने के चलते जया ने उन्हें जोरदार चांटा जड़ दिया। इतना ही नहीं जया ने चांटा मारने के बाद दलीप से कहा कि यह रियल नहीं रील लाइफ है।

these four actress who slaps actor for being molested in film
radhika apte

बॉलीवुड में अपने बेबाक जवाब और बोल्ड सीन से पहचान रखने वालीं एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी ऐसी ही एक हरकत का सामना किया। दरअसल, साउथ की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर गलत इरादे से उनके पैरों को बार-बार छू रहा था। इस बात को भांपकर राधिका ने उस एक्टर के गाल पर करारा तमाचा मारा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कारलेट विल्सन

these four actress who slaps actor for being molested in film
Scarlett Mellish Wilson

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के बारे में तो सभी ही जानते होंगे। लेकिन फिल्म में एक आइटम सॉन्ग के दौरान एक्ट्रेस स्कारलेट विल्सन के साथ हुई बदतमीजी के बारे में आपको नहीं पता होगा। दरअसल, गाने के दौरान एक शख्स लगातार गलत हरकत कर रहा था। लेकिन स्कारलेट ने पहले तो उसे नजरअंदाज किया लेकिन जब उसकी हद पार होने लगी तो स्कारलेट ने उसे जवाब देना ही मुनासिब समझा।

विज्ञापन

गीतिका त्यागी

these four actress who slaps actor for being molested in film
Geetika Tyagi

एक्ट्रेस गीतिका त्यागी को फिल्म 'वन बाय टू' से जाना जाता है। बता दें कि एक्ट्रेस गीतिका भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान एक जाने-माने डायरेक्टर ने उन्हें जबरदस्ती छूने की कोशिश की थी। लेकिन गीतिका ने देर ना करते हुए उस डायरेक्टर को जोरदार चांटा जड़ दिया। लेकिन बाद में गीतिका ने इस बात के लिए माफी भी मांग ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed