सब्सक्राइब करें

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के दूल्हे हैं उम्र में कम, ऐश्वर्या और अभिषेक में तो है इतने साल का फासला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 23 Dec 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
These top bollywood actresses married to the actors who are younger than them
बॉलीवुड कपल्स - फोटो : Instagram

प्यार और शादी के बंधन में उम्र कभी मायने नहीं रखती ये कहते तो सभी हैं, लेकिन हर कोई इसे फॉलो नहीं कर पाता है। आज भी हमारे समाज में लड़के की उम्र बड़ी और लड़की की उम्र छोटी हो तभी उन्हें सफल जोड़ी माना जाता है। हालांकि बॉलीवुड की दुनिया इससे कहीं अलग है। सितारों से जगमगाती इस इंडस्ट्री में बहुत से समाजिक पैमाने नहीं माने जाते हैं। बॉलीवुड में ऐसी एक दो नहीं बल्कि कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने समाज की इस रुढ़िवादी सोच को छोड़कर अपने दिल की बात सुनी और उम्र में खुद से छोटे साथी का हाथ थामा। तो चलिए आपको मिलाते हैं कुछ ऐसी ही सेलिब्रिटी कपल से जिन्होंने समाजिक ताने बारे को किनारे कर अपने प्यार से रचाई शादी।

Trending Videos
These top bollywood actresses married to the actors who are younger than them
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी रचाई है। प्रियंका और निक की शादी ने खूब चर्चा बटोरी थीं। उम्र में प्रियंका निक से करीब 11 साल बड़ी हैं, लेकिन उनके रिश्ते में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्रियंका निक के साथ काफी खुश हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These top bollywood actresses married to the actors who are younger than them
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram: bachchan

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस वर्ल्ड ने भी समाज की नहीं बल्कि अपने दिल की सुनी। उन्होंने अपने से 3 साल छोटे एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की है। दोनों की जोड़ी ना सिर्फ पसंद की जाती है बल्कि दोनों की कैमेस्ट्री फैंस को कपल गोल्स भी देती है।

These top bollywood actresses married to the actors who are younger than them
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर - फोटो : instagram
बिपाशा बसु


अपनी हॉट अदाओं से हर किसी के दिल में खलबली मचा देने वाली बंगाली बाला बिपाशा ने भी अपने से छोटे उम्र के एक्टर से शादी की है। बिपाशा ने अपने से 3 साल छोटे एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई है। इस कपल के लिए लोग चाहे कुछ भी कहे पर दोनों ही अपनी शादी इंजॉय करते नजर आते हैं। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं।

विज्ञापन
These top bollywood actresses married to the actors who are younger than them
नर्गिस दत्त

नर्गिस दत्त

प्य़ार और शादी के बंधन में उम्र का मायने ना रखना कोई नई बात नहीं हैं। सिर्फ आज की एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि गुजरे जमाने की एक्ट्रेस नर्गिस ने भी इसकी मिसाल कायम की है। नर्गिस अपने पति सुनील दत्त से उम्र में एक साल बड़ी थी। ये बातें उस वक्त काफी मायने रखती थीं, लेकिन सुनील के प्यार में दिल हार चुकी नर्गिस ने इस बात की कभी परवाह नहीं की। उनकी जोड़ी की आज भी लोग मिसाल देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed