{"_id":"5a55afdf4f1c1bd1178b5dfc","slug":"this-is-how-hrithik-roshan-got-birthday-wish-from-ex-wife-sussanne","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक के बावजूद पति ऋतिक के लिए उमड़ा WIFE सुजैन का प्यार, बोलीं-तुम हमेशा मेरी जिंदगी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तलाक के बावजूद पति ऋतिक के लिए उमड़ा WIFE सुजैन का प्यार, बोलीं-तुम हमेशा मेरी जिंदगी...
Thu, 11 Jan 2018 08:29 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक ऋतिक रोशन के लिए बुधवार का दिन बेहद खास है। आज बॉलीवुड के ये 'ग्रीक गॉड' अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। 10 जनवरी 1974 को मुंबई में पैदा हुए ऋतिक ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2000 से की थी। पिता राकेश रोशन ने 'कहो न प्यार है' से अपने बेटे को लॉन्च किया। फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
2 of 4
फिल्म के हीट होते ही ऋतिक ने अपने बचपन का प्यार और एक्टर संजय खान की बेटी सुजैन खान से शादी की। मगर शादी के 14 साल बाद यानी 2014 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बावजूद अपने बच्चों की खातिर दोनों के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग देखने को मिलती है। साथ में छुट्टियां बिताने के साथ-साथ दोनों पार्टिज में भी साथ नजर आते रहते हैं। अब जन्मदिन के मौके पर भी एक्सवाइफ की तरफ से उन्हें बेहद प्यारी शुभकामना मिली है।
3 of 4
ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर सुजैन ने उनके साथ एक खूबसूरत सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। कैप्शन में सुजैन ने ऋतिक के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा, 'तुम हमेशा मेरी जिंदगी की रोशनी बने रहोगे। जन्मदिन मुबारक।' सुजैन की इस पोस्ट को 12 घंटे में ही लगभग 80 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। 1100 से ज्यादा लोगों ने कमेंट कर ऋतिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भले ही तलाक के बाद पिछले 2 सालों से ये खूबसूरत कपल अलग-अलग रह रहा हो। मगर उनके बीच यही प्यार फैंस को उम्मीद बंधाए रखता है कि दोनों गिले-शिकवे दूर कर दोबारा साथ आ जाएंगे। हालांकि ऋतिक खुद कह भी चुके हैं कि वो हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे। हमारे बीच का प्यार और केयर यूं ही बरकरार रहेगा। सुजैन भी ये बात कई दफे खुलेआम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कह चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।