सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर को पोज देते तो आपने खूब देखा होगा लेकिन आज हम आपको तैमूर नहीं क्यूट सारा अली खान की फोटो दिखाने जा रहे हैं। ये तस्वीरें सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। ये उनके बचपन की तस्वीरें हैं जिसमें वह क्यूट नजर आ रही हैं। तो चलिए Throwback Thursday में आज बात करते हैं सारा अली खान की।
Throwback: लहंगा-चोली में सारा अली खान ने दिया पोज, यूजर्स कर रहे क्यूटनेस की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा है, 'साल 2000 से अपने शूट का इंतजार कर रही थी #apnatimeayega #tbt #sarakadrama'। इन तस्वीरों में सारा लहंगा चोली में दिखाई दे रही हैं। साथ ही यूजर्स कमेंट कर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। बता दें सारा बचपन से ही एक्टिंग करना चाहती थीं। लेकिन वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें अपनी फिटनेस पर खूब मेहनत करनी पड़ी।
Waiting for my shot since 2000 ⏰ 🎥 🎬🔌🔜🙇🏻♀️#apnatimeayega #tbt #sarakadrama
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
इन दिनों सारा साल 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'कूली नं 1' के रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आजकल 2' के सीक्वल में नजर आएंगी। साल 2009 में आई इस फिल्म में सारा के पिता सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने स्क्रीन शेयर किया था।
ये भी पढ़ें- हमारा बजाज से लेकर वॉशिंग पाउडर निरमा तक, टीवी पर आने वाले इन 5 विज्ञापनों को देख याद आ जाएगा बचपन