{"_id":"66bceb3834fd0d3feb0dfcd8","slug":"throwback-thursday-when-katrina-kaif-wanted-to-tie-rakhi-to-khel-khel-mein-actor-akshay-kumar-2024-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback Thursday: जब अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं कैटरीना, बेहद दिलचस्प है किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback Thursday: जब अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं कैटरीना, बेहद दिलचस्प है किस्सा
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'खेल खेल में' की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। आज ही उनकी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। समीक्षकों से इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा। इस फिल्म की लगातार हो रही चर्चा के बीच आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपके साथ अक्षय से जुड़ा ही एक किस्सा साझा करने जा रहे हैं।
2 of 5
अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ
- फोटो : यूट्यूब
अक्षय कुमार ने यूं तो कई खूबसूरत अभिनेत्री के साथ पर्दे पर अभिनय किया है, लेकिन कैटरीना कैफ के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। दोनों सितारों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। सिल्वर स्क्रीन पर दोनों कई बार रोमांस करते हुए दिख चुके हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय ऐसा भी था जब कैटरीना खिलाड़ी कुमार को राखी बांधना चाहती थीं।
3 of 5
अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ
- फोटो : यूट्यूब
इस बात का खुलासा कपिल शर्मा के शो के दौरान हुआ था। बातचीत के दौरान कपिल ने कैटरीना से सवाल किया, " बहुत सारी अभिनेत्रियां आती हैं, जैसे सोनाक्षी सिन्हा आईं और मुझे राखी बांध गईं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, बांध गईं तो बांध गईं, लेकिन कोशिश रहती है कि कोई ऐसा न करे। मैं इससे बचने की कोशिश करता हूं। पर हमने एक बात सुनी है कि आप 'शीला की जवानी' गाना जब शूट कर रही थीं तो आपने ये बोला था अक्षय मैं आपको राखी बांधना चाहती हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ
- फोटो : यूट्यूब
अपने सवाल को आगे बढ़ाते हुए कपिल ने पूछा कि कैटरीना क्या आपको राखी के बारे में नहीं पता था या फिर आप अक्षय कुमार के स्वभाव से अनजान थीं? इस पर जवाब देते हुए कैटरीना ने कहा कि मुझे राखी के बारे में जानकारी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।