सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 'उलझ' का बंटाधार, औरों में कहां दम था का भी बंधा बस्ता, रण में कितनी सफल अन्य फिल्में?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 15 Aug 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Ulajh Auron Mein Kahan Dum Tha bad newz deadpool and wolverine latest earning occupancy
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉक्स ऑफिस पर फिर बवाल मचने वाला है। श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव से लेकर अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की बहुप्रतीक्षित फिल्में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। इन फिल्मों से दर्शकों समेत निर्माताओं और समीक्षकों को भी काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि हालिया रिलीज फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ते देखा गया है। इन दिनों सिनेमाघरों में जान्हवी कपूर से लेकर अजय देवगन तक की फिल्में लगी हुई हैं, जिनका प्रमोशन तो जबर्दस्त रहा लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निर्माताओं की चिंता बढ़ाने वाला है। वहीं, शॉन लेवी के निर्देशन में बनी हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। आइए हालिया रिलीज फिल्मों के कारोबार पर गौर फरमा लेते हैं-

Trending Videos
Box Office Collection Ulajh Auron Mein Kahan Dum Tha bad newz deadpool and wolverine latest earning occupancy
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'उलझ' ने 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता और आदिल हुसैन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को रिलीज के 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ते देखा गया है। यह थ्रिलर फिल्म 10 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा नहीं छू पाई है। मूवी ने रिलीज के 13वें दिन 10 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका टोटल 9.05 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Ulajh Auron Mein Kahan Dum Tha bad newz deadpool and wolverine latest earning occupancy
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय देवगन और तब्बू अभिनीत रोमांटिक फिल्म  'औरों में कहां दम था' बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आई है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। निर्माताओं को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, इसके फर्स्ट डे कलेक्शन ने ही उम्मीदों को तोड़ दिया। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने महज 10.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते इसकी कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है। फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 16 लाख रुपये की कमाई की, अब इसका कुल कलेक्शन 12.13 करोड़ रुपये है।

Shahrukh Khan: अपनी रोमांटिक फिल्में सबसे कम पसंद करते हैं किंग खान, टॉम क्रूज को लेकर कही यह बड़ी बात

Box Office Collection Ulajh Auron Mein Kahan Dum Tha bad newz deadpool and wolverine latest earning occupancy
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अभिनीत फिल्म 'बैड न्यूज' ने रिलीज के शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की। टिकट विंडो पर 8.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 42.85 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में 14.15 करोड़ रुपये करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, यह रिलीज के 27वें दिन भी दर्शक जुटाने में सफल रही। 'बैड न्यूज' ने बुधवार को 27 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे इसके कुल कलेक्शन 64.48 करोड़ रुपये हो गया है।

Movies Released On 15 August: आजादी के पर्व पर रिलीज हुईं ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन? जानें

विज्ञापन
Box Office Collection Ulajh Auron Mein Kahan Dum Tha bad newz deadpool and wolverine latest earning occupancy
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : इंस्टाग्राम @marvel_india

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काटा। ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स अभिनीत इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 89.9 करोड़ रुपये बटोरे थे। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा था। वहीं, शॉन लेवी के निर्देशन में बनी इस मूवी ने 19वें दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की। अब इसका टोटल 129.2 करोड़ रुपये हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed