फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: दुनियाभर में लहरा रहा दृश्यम 2 का परचम, भेड़िया के किले में सेंध लगाने आ गई एन एक्शन हीरो

Fri, 02 Dec 2022 08:25 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 02 Dec 2022 08:25 AM IST
विज्ञापन
thursday box office report ajay devgn drishyam 2 varun dhawan bhediya collection an action hero prediction
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार का दिन आते ही दर्शक नई फिल्मों का इंतजार करने लग जाते हैं। पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई दृश्यम 2 और भेड़िया की अच्छी शुरुआत के बाद दर्शक ऐसी ही फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। जाते हुए साल के साथ दोनों फिल्मों के अच्छे कलेक्शन के बाद मेकर्स को भी अब उम्मीद जगी है। वहीं दृश्यम 2 की बात करें तो ये फिल्म बेहद शानदार कलेक्शन  कर रही है। इसके अलावा टिकट खिड़की पर अब भेड़िया का संघर्ष जारी है। वहीं आज सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो रिलीज होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों ने कैसा कलेक्शन किया है। 

thursday box office report ajay devgn drishyam 2 varun dhawan bhediya collection an action hero prediction
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
अजय-देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' की रिलीज को 15 दिन होने जा रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। वीकडेज में भी दृश्यम 2 का जलवा बरकरार है। कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 104.66 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दूसरे गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 4.30 करोड़ रहा। इस फिल्म की कुल कमाई 163.47 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दृश्यम 2 ने दुनियाभर में 235 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

इसे भी पढ़ें- Drishyam 2 Box Office Day 14:  'दृश्यम 2' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, जानिए 14वें दिन का कलेक्शन

thursday box office report ajay devgn drishyam 2 varun dhawan bhediya collection an action hero prediction
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

भेड़िया
वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' ने पिछले हफ्ते 25 नवंबर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले वीकएंड पर ठीक-ठाक कमाई करने के बाद फिल्म के कलेक्शन के ग्राफ में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। आज फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते का समय बीत गया है। कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 42.06 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
thursday box office report ajay devgn drishyam 2 varun dhawan bhediya collection an action hero prediction
एन एक्शन हीरो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एन एक्शन हीरो
आयुष्मान खुराना वैसे तो हमेशा किसी न किसी मुद्दे पर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पिछले दिनों दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अब वह सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए फिल्में करेंगे। आखिरी बार अभिनेता अनेक फिल्म लेकर आए थे, जो कि कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब उनकी एन एक्शन हीरो आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन ये फिल्म करीब ढाई करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed