फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर आमिर का जलवा तो अक्षय की डूबी नैया? जानें कैसा रहा ‘सीता रामम’ का हाल

Fri, 12 Aug 2022 08:21 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 12 Aug 2022 08:21 AM IST
सार

Thursday Box Office Report Bimbisara Sita Ramam Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Collection 

विज्ञापन
Thursday Box Office Report Bimbisara Sita Ramam Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Collection
लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन, सीता रामम - फोटो : सोशल मीडिया

साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में अपना दम दिखा रही हैं। ऐसे में इक्का-दुक्का बॉलीवुड फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल कर पाई हैं। रक्षाबंधन के मौके पर गुरुवार को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी है। एक ओर आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ के साथ चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापस लौटे हैं, तो अक्षय कुमार भाई-बहन के प्यार को दर्शाती ‘रक्षाबंधन’ लेकर आए हैं। दोनों ही फिल्मों के बीच एडवांस बुकिंग के समय से ही टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं, पिछले हफ्ते रिलीज हुई ‘सीता रामम’ और ‘बिम्बिसार’ के प्रदर्शन में भी गिरावट देखने को मिली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस फिल्म ने कितना कारोबार किया।

Thursday Box Office Report Bimbisara Sita Ramam Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Collection
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान ने चार साल बाद ‘लाल सिंह चड्ढा’ से बड़े पर्दे पर वापसी की है। यह फिल्म हॉलीवुड की 1994 में आई ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमेक है, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। आमिर की फिल्म को शुरुआत से ही विरोध का सामना करना पड़ रहा था, तो वहीं एडवांस बुकिंग के बाद से उम्मीद लगाई जा रही थी फिल्म की ओपनिंग बढ़िया होगी। ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने अपने साथ रिलीज हुई ‘रक्षाबंधन’ को पहले ही दिन पटखनी दे दी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 180 करोड़ में बनी फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Thursday Box Office Report Bimbisara Sita Ramam Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Collection
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रक्षाबंधन
इस साल दो बड़ी फ्लॉप फिल्में देने के बाद अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन’ से उम्मीद की जा रही थी यह उनकी डूबती नैया को पार लगा देगी। भाई-बहन के रिश्ते को दिखाती इस फिल्म को रक्षा बंधन त्योहार के दिन रिलीज होने का ज्यादा फायदा नहीं मिल पाया है। फिल्म एडवांस बुकिंग की तरह ही पहले दिन की कमाई में भी 'लाल सिंह चड्ढा' से पीछे ही रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Report Bimbisara Sita Ramam Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Collection
सीता रामम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीता रामम
मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की पैन इंडिया फिल्म एक लव स्टोरी है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा था। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'सीता रामम' ने बुधवार को 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब इसकी कुल कमाई 26.70 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Report Bimbisara Sita Ramam Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan Collection
बिम्बिसार - फोटो : सोशल मीडिया

बिम्बिसार
नंदमुरी कल्याण राम की 'बिम्बिसार' शुरुआत से ही अपने साथ रिलीज हुई 'सीता रामम' को टक्कर दे रही है। फिल्म सिर्फ तेलुगू भाषा में रिलीज हुई है और पैन इंडिया रिलीज 'सीता रामम' से ज्यादा कमाई कर चुकी है। दोनों ही फिल्मों में रोजाना बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं, फिल्म की कमाई अब तक 32.10 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed