फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: 30 साल बाद फिर साथ आएंगे सलमान और रेवती, इस फिल्म में नजर आएगी जोड़ी

Sun, 27 Nov 2022 05:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 27 Nov 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
tiger 3 film Salman Khan and Love movie actress Revathi will share screen after 30 years
सलमान खान, रेवती - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 लेकर बिजी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस में भी बिजी हैं। कहा जा रहा है कि सलमान और रेवती फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों फिल्म लव में दिखाई दिए थे। हालांकि, इसके बाद दोनों की जोड़ी दोबारा देखने को नहीं मिली, लेकिन सलमान खान नें हाल ही में अनाउंसमेंट किया है कि रेवती सलमान के साथ उनकी आगामी फिल्म में काम करेंगी।

tiger 3 film Salman Khan and Love movie actress Revathi will share screen after 30 years
सलमान खान-टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

हाल ही में, सलमान खान ने बिग बॉस 16 के मंच पर रेवती का स्वागत किया और दर्शकों को बताया कि रेवती उनकी फिल्म 'टाइगर 3' का हिस्सा बनने जा रही हैं। यानी कि 30 के बाद, एक बार फिर रेवती और सलमान की जोड़ी टाइगर 3 में दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। 'टाइगर 3' की स्टार कास्ट को लेकर अब तक बहुत सारे नामों का जिक्र हुआ है, लेकिन हाल ही में एक और नाम सामने आया है, जिसे खुद सलमान ने कंफर्म कर दिया है।


यह भी पढ़ें-  Harsh Mayar Wedding: 'गुल्लक' के मिश्रा परिवार के छोटे बेटे अमन ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, शेयर की तस्वीर

 
tiger 3 film Salman Khan and Love movie actress Revathi will share screen after 30 years
सलमान खान-टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान और रेवती की जोड़ी पूरे 30 साल बाद सिलवर स्क्रिन पर देखी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबक, इस फिल्म में रेवती रॉ चीफ के रोल में नजर आएंगी, जो कि सलमान को फिल्म में गाइड करेंगी। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर' की फ्रेंचाइजी के दो भागों में गिरीश कर्नाड रॉ चीफ के रोल में नजर आए थे। अभिनेता गिरीश का 2019 में निधन हो गया था। ऐसे में, अब फिल्म में उनके रोल को अभिनेत्री रेवती निभाती देखी जाएंगी।

यह भी पढ़ें-  Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में सजेगी कव्वाली की महफिल, गाते-गाते शेखर सुमन ने खोली घरवालों की पोल
 

विज्ञापन
विज्ञापन
tiger 3 film Salman Khan and Love movie actress Revathi will share screen after 30 years
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को निर्देशक मनीष शर्मा डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म स्पाई-थ्रिलर आधारित लव स्टोरी होगी, जिसमें उनका लव एंगल कैटरीना कैफ के साथ दिखाया जाएगा। फिल्म के दो भागों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। एक था टाइगर, इस फिल्म का पहला पार्ट था जो 10 साल पहले 2012 में रिलीज हुआ था, वहीं, दूसरा भाग 'टाइगर जिंदा है' को 2017 में रिलीज किया गया था। अब उम्मीद है कि टाइगर 3 साल 2023 में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed