बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म एक था टाइगर के 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म के दो भाग रिलीज हो चुके हैं। ऐसे में फैंस बेसब्री से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार रहे हैं। फिल्म को लेकर पहले जानकारी सामने आई थी कि सलमान और कटरीना की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसी क्रम में फिल्म के दस साल पूरे होने के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नया टीजर कर दिया है। बता दें कि बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' अगले साल 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Tiger 3: फिल्म 'टाइगर 3' का नया टीजर जारी, दमदार एक्शन करते दिखे सलमान खान और कटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले अभिनेता सलमान खान ने अपने फिल्म के 10 दस साल पूरे होने पर अभिनेता सलमान खान ने भी वीडियो जारी कर फिल्म का टीजर शेयर किया। बता दें कि सलमान और कटरीना स्टारर इस फिल्म का पहला पार्ट ‘एक था टाइगर’ साल 2012 में रिलीज हुआ था। फिल्म के पांच साल के बाद 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब पहले भाग के 10 साल बाद तीसरे सीक्वल की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।