{"_id":"5ac058484f1c1bc8618b4c5b","slug":"tiger-shroff-beats-varun-dhawan-ranbir-kapoor-and-ranveer-singh-after-baaghi-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 साल में ही टाइगर ने बॉलीवुड के इन दिग्गज एक्टर्स को दी मात, कमाई के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
4 साल में ही टाइगर ने बॉलीवुड के इन दिग्गज एक्टर्स को दी मात, कमाई के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड
Sun, 01 Apr 2018 09:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 01 Apr 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'एक्शन मैन' यानी टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म 'बागी 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। टाइगर की यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। 'बागी 2' की जबरदस्त कमाई के बाद टाइगर ने बॉलीवुड के तीन बड़े स्टार वरुण धवन, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को पछाड़ दिया है।
2 of 4
'बागी 2' 30 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले ही दिन 20 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही टाइगर की इस फिल्म ने रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 'पद्मावत' ने पहले दिन 19 करोड़ की कमाई की थी, वहीं वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' ने केवल 15 करोड़ का बिजनेस किया जबकि रणबीर कपूर की 'जग्गा जसूस' ने पहले दिन करीब 8.25 करोड़ की कमाई की थी।
3 of 4
इसके साथ ही टाइगर की 'बागी 2' ने बॉलीवुड के इन तीनों नए स्टार को अपने शानदार एक्शन और रोमांस से पीछे छोड़ दिया है। टाइगर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। चार साल में ही टाइगर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को टक्कर देने में कामयाब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि 'बागी 2' टाइगर की पांचवी फिल्म है। इस फिल्म को देश भर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इसे विदेश में भी 625 स्क्रीन्स मिली हैं। इसमें इटली और म्यांमार जैसे 45 देश शामिल है। फिल्म में टाइगर और दिशा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म के गाने, एक्शन, रोमांस और स्टंट भी जबदस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।