फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger Shroff: एक्शन सीन के दौरान टाइगर श्रॉफ के साथ हुआ हादसा, वीडियो शेयर कर दी पैर टूटने की जानकारी

Sun, 30 Oct 2022 06:22 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 30 Oct 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff breaks his leg while trying to break a concrete wash basin during action scene, share video
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को देश के सबसे बड़े एक्शन स्टार्स के रूप में जाना जाता है। अभिनेता अक्सर अपनी फिल्मों में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन करते दिखाई देते हैं। लेकिन कभी-कभी एक्शन के दौरान वह हादसे का भी शिकार हो जाते हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक वॉश बेसिन तोड़ते नजर रहे हैं और इसी स्टंट को करते हुए उनका पैर टूट गया है।

Tiger Shroff breaks his leg while trying to break a concrete wash basin during action scene, share video
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक कंक्रीट के वॉश बेसिन को तोड़ते हुए मेरा पैर टूट गया। मुझे लगा कि मैं कर लूंगा और अपने आपको ज्यादा मजबूत समझ रहा था। लेकिन मेरे बचाव में बेसिन भी टूट गया।' वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टाइगर एक शख्स के साथ जबरदस्त एक्शन कर रहे हैं। इसी बीच वह शख्स खुद के बचाव के लिए सामने वॉश बेसिन ले आता है और टाइगर अपने पैर से उसे तोड़ देते हैं।

Hamza Ali Abbasi: पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली ने ठुकराईं अक्षय कुमार-वरुण धवन की फिल्म? कुछ सीन थे वजह!

View this post on Instagram

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

Tiger Shroff breaks his leg while trying to break a concrete wash basin during action scene, share video
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर के इस वीडियो पर फैंस और सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सिंगर शान ने लिखा, 'आप अविश्वसनीय हैं, लेकिन यह जानकर खुशी हुई कि आप भी इंसान हैं', तो आयशा श्रॉफ ने टाइगर का नाम लिखकर कई सारे इमोजी कमेंट किए हैं। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'हे भगवान टाइगर', तो निर्देशक साबिर खान ने लिखा, 'इस दिन हमने लगातार 24 घंटे शूट किया था। बहुत जबरदस्त था।' निर्देशक के कमेंट के बाद से ऐसा लग रहा है कि यह टाइगर का पुराना वीडियो है। दोनों 'हीरोपंती', 'मुन्ना माइकल' और 'बागी' में साथ काम कर चुके हैं।

Ranbir Kapoor: 11 साल बाद एक बार फिर ‘आइटम बॉय’ बनेंगे रणबीर कपूर, इस बार आलिया भट्ट से जुड़ी है वजह?

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff breaks his leg while trying to break a concrete wash basin during action scene, share video
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'गणपत' और फिर अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि 'गणपत' में वह अपनी पहली को-स्टार कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे। वहीं, इस साल टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी।

Himani Shivpuri: थिएटर को लेकर हिमानी शिवपुरी का बड़ा बयान, बोलीं- यहां पैसा होता तो कोई इसे नहीं छोड़ता

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed