टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कई समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो की लोकप्रियता के साथ ही इसके किरदार भी देशभर में काफी मशहूर हो चुके हैं। हालांकि, बीते कई समय से शो की चर्चित और लोकप्रिय किरदार शो में नजर नहीं आ रही है। ऐसे में दर्शक बेसब्री से अपने चहेते किरदार की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं शो मशहूर किरदार दयाबेन यानी दिशा वकानी की, जो लंबे समय से इस शो बाहर चल रही हैं। इसी बीच बीते दिनों सोशल मीडिया पर जल्द ही दयाबेन की वापसी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थी।
TMKOC: क्या राखी विजन बनेंगी तारक मेहता में दयाबेन! एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर खुद बताई सच्चाई
टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कई समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो की लोकप्रियता के साथ ही इसके किरदार भी देशभर में काफी मशहूर हो चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक दयाबेन के किरदार के लिए राखी विजन का नाम सामने आ रहा था। हालांकि, हाल ही में राखी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। राखी ने बताया कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए मेकर्स ने उन्हें किसी भी रोल के लिए अप्रोच नहीं किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद इन खबरों को सुन हैरान है।
सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों को खारिज करते हुए राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक आर्टिकल का पोस्ट शेयर किया है। साझा किए गए इस आर्टिकल पर लिखा था, "तारक मेहता का उल्टा चश्मा में राखी विजन दया बेन के किरदार में नजर आएंगी।" इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैलो सभी को। यह खबर अफवाह है। मुझे चैनल के प्रोड्यूसर्स ने अप्रोच नहीं किया है।"
राखी के इस स्पष्टीकरण के बाद अब फैंस उन्हें शुक्रिया कह रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि वह दयाबेन के रोल के लिए परफेक्ट हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने हाल ही में यह दावा किया था कि करीब चार साल बाद दयाबेन शो में वापसी कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि दिशा वकानी शो में वापस नहीं आ रही हैं, इसलिए नई दया बेन के लिए ऑडिशन लिए जा रहे हैं।