मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहते हैं। उन्हीं में से एक हैं सही के महानायक अमिताभ बच्चन, जो 79 की उम्र में भी एकदम फिट हैं। बड़े पर्दे पर ही नहीं बिग बी ने छोटे पर्दे पर भी अपना राज कायम किया हुआ है। एक ओर जहां इस उम्र में लोग आराम करते हैं, तो अमिताभ बच्चन 16 घंटे काम करते हैं। यह कहना एकदम गलत नहीं होगा कि अमिताभ बच्चन फिटनेस के मामले में युवाओं को भी मात देते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि इतना फिट रहने के लिए वह क्या लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं और उनकी फिटनेस का राज क्या है।
Tuesday Fitness: 79 की उम्र में युवाओं को भी मात देते हैं अमिताभ बच्चन, जानें बिग बी का डाइट और फिटनेस प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठाई और चाय-कॉफी से बनाई दूरी
खुद को फिट रखने के लिए अमिताभ बच्चन अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह मीठा नहीं खाते हैं। उन्होंने मिठाइयों, पेस्ट्री, केक सहित मीठी चीजों से दूरी बना ली है। वह नॉन वेज भी छोड़ चुके हैं और शाकाहारी भोजन ही खाते हैं। इसके साथ ही वह चाय और कॉफी भी नहीं पीते। एक वक्त ऐसा भी था कि उन्हें कॉफी पीने का शौक था, लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने इसे छोड़ दिया।
सिगरेट और शराब को नहीं लगाते हाथ
बड़े पर्दे पर कई बार आपने बिग बी को सिगरेट और शराब के साथ देखा होगा। लेकिन वह असल जिंदगी में इससे दूर रहते हैं। एक वक्त था कि वह शराब और सिगरेट पीते थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने इससे दूरी बना ली। शराब और सिगरेट सेहत पर काफी गलत प्रभाव डालता है। ऐसे में उन्होंने इससे दूरी बना ली।
ये है वर्कआउट और डाइट प्लान
अमिताभ बच्चन रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। मॉर्निंग वॉक और योगा उनके डेली वर्कआउट रूटीन का हिस्सा है। इसके साथ ही वह अपने दिमाग को शांत रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेते हैं। नियमित रूप से वर्कआउट करना और रूटीन फॉलो करना ही उनकी फिटनेस का राज है। इसके अलावा वह अपने डाइट प्लान का भी पूरा ध्यान रखते हैं। वह रोजाना तुलसी के पत्ते, प्रोटीन ड्रिंक्स, प्रोबायोटिक फूड्स, नारियल पानी और आंवले का जूस पीते हैं। वहीं, वह खजूर, केला और खूब सारा पानी दिन में पीते हैं।