सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉलीवुड पर हावी हुआ साउथ, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 16 Aug 2022 08:04 AM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha vs Raksha Bandhan Box Office Collection Report Today Know More in Hindi
विरुमन, रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। जहां साउथ की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया है, तो बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में ढेर हो गई हैं। बीते हफ्ते रक्षा बंधन के मौके पर बॉलीवुड की दो फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। एक ओर 'लाल सिंह चड्ढा' से आमिर खान की वापसी हुई, तो अक्षय कुमार साल में तीसरी बार 'रक्षा बंधन' के साथ बड़े पर्दे पर नजर आए। दोनों ही फिल्मों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है और बॉक्स ऑफिस पर उनकी कमाई भी कुछ खास नहीं हो पाई है। वहीं, साउथ की छोटे बजट में बनी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही हैं। तो चलिए देखते हैं कि हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी।

Trending Videos
Laal Singh Chaddha vs Raksha Bandhan Box Office Collection Report Today Know More in Hindi
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट ट्रेंड भारी पड़ रहा है और फिल्म की कमाई लगातार कम होती जा रही है। फिल्म के पांचवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिनके मुताबिक 15 अगस्त की छुट्टी का भी 'लाल सिंह चड्ढा' को कोई फायदा नहीं मिला है। जहां रविवार को फिल्म ने 10 करोड़ का कारोबार किया था, तो सोमवार को फिल्म की कमाई 7.50 करोड़ रुपये हुई है। अब 'लाल सिंह चड्ढा' का कुल कारोबार 45.46 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha vs Raksha Bandhan Box Office Collection Report Today Know More in Hindi
रक्षा बंधन - फोटो : social media

रक्षा बंधन
अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ का भी बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है। चौथे दिन जहां फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था और फिल्म ने 7.05 करोड़ रुपये कमाए थे, तो पांचवें दिन उसमें फिर गिरावट आ गई है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पांचवें दिन 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन अब 34.16 करोड़ रुपये हो गया है।

Laal Singh Chaddha vs Raksha Bandhan Box Office Collection Report Today Know More in Hindi
फिल्म विरुमन - फोटो : सोशल मीडिया

विरुमन
एम. मुथैया द्वारा निर्देशित और लिखित 'विरुमन' का कलेक्शन दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। फिल्म अक्षय कुमार की 'रक्षां बंधन' को भी टक्कर दे रही है। कार्थी स्टारर 'विरुमन' 12 अगस्त को रिलीज हुई थी और सोमवार को इसके कलेक्शन ने अक्षय के साथ आमिर को भी मात दे दी है। 'विरुमन' ने चौथे दिन यानी सोमवार को 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो आमिर और अक्षय की फिल्म के पांचवें दिन की कमाई से ज्यादा है। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 32.14 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha vs Raksha Bandhan Box Office Collection Report Today Know More in Hindi
गालीपता 2 - फोटो : सोशल मीडिया

गालीपता 2
योगराज भात के निर्देशन में बनी 'गालीपता 2' में गणेश और अनंत नाग मुख्य भूमिका में हैं। 'गालीपता 2' ने पहले दिन 3.05 करोड़, दूसरे दिन 4.3 करोड़ और तीसरे दिन 5.65 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने सोमवार को 5.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में रमेश रेड्डी द्वारा निर्मित फिल्म का कुल कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed