फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif ali Khan: महलों जैसा घर और करोड़ों की गाड़ियां, बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान की नेटवर्थ कर देगी हैरान

Tue, 16 Aug 2022 08:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 16 Aug 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
happy birthday saif ali khan net worth income house car collection and career or life facts
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सैफ अली खान को बॉलीवुड का छोटा नवाब कहा जाता है। कई शानदार फिल्में देने वाले सैफ 16 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। साल 1970 को नई दिल्ली में जन्में सैफ ने अपने करियर की शुरुआत यश चोपड़ा के बैनर के तले बनी फिल्म 'परंपरा' से की थी। इसके बाद रोमांटिक ड्रामा फिल्म ये 'दिल्लगी' और एक्शन फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' से सैफ को सही मायने में पहचान मिली। इसके बाद अभिनेता सफलता और असफलता के दौर से गुजरते हुए आगे बढ़ते चले गए। सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे अमीर अभिनेताओं में शुमार हैं। उनके पास पुश्तैनी दौलत तो है ही, इसके साथ ही अभिनेता ने खुद भी करोड़ों की संपत्ति बनाई है। वह लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। तो चलिए जानते हैं सैफ अली खान के कार कलेक्शन से लेकर उनकी नेट वर्थ तक के बारे में।

happy birthday saif ali khan net worth income house car collection and career or life facts
Saif Ali Khan

सैफ अली खान का पूरा परिवार सिनेमा से जुड़ा हुआ है। सैफ की मां शर्मिला टैगोर भी जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। वहीं बहन सोहा और उनकी बेटी सारा भी पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हैं। इसके अलावा सैफ की पूर्व पत्नी अमृता सिंह भी अभिनेत्री रह चुकी हैं, वहीं करीना अभी भी अभिनय में सक्रिय हैं। इस तरह से सैफ अली खान का बॉलीवुड के बहुत ही गहरा नाता है। मंसूर अली खान पटौदी के बेटे सैफ अली खान पटौदी खानदान के दसवें नवाब हैं। वह राजा-महाराजाओं वाली जिंदगी जीते हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी नेटवर्थ।

happy birthday saif ali khan net worth income house car collection and career or life facts
सैफ अली खान फैन क्लब - फोटो : Instagram

पटौदी घराने से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान की संपत्ति के बारे में बात करें तो  रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ की कुल नेटवर्थ 15 करोड़ डॉलर यानि करीब 1120 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट की मानी जाए तो बीते कुछ सालों में उनकी संपत्ति में 70 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। इसके अलावा अभिनेता के पास पुश्तैनी जायदाद की भी कोई कमी नहीं है। बताया जाता है कि उनका खानदानी महल की कीमत 800 करोड़ से भी कहीं ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday saif ali khan net worth income house car collection and career or life facts
Saif Ali Khan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

इन चीजों से करते हैं कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान फिल्मों की फीस के अलावा प्रॉफिट भी शेयर करते हैं और इसके अलावा विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट व निजी निवेशों अपनी कमाई करते हैं। उनकी हर महीने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होती है। वहीं अभिनेता सालाना 30 करोड़ रुपये कमाते हैं।
 

विज्ञापन
happy birthday saif ali khan net worth income house car collection and career or life facts
kareena kapoor and saif ali khan - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान की पुश्तैनी संपत्ति तो है ही इसके अलावा उन्होंने खुद की भी काफी प्रॉपर्टी बनाई है। देश की 10 सबसे पॉश माने जानी वाले लोकेशन पर उनकी प्रॉपर्टीज हैं। इसमें उनके बांद्रा में मौजूद बंगले की कीमत भी करोड़ों रुपये में है। सैफ के पास दो ऐसे बंगले हैं, जिन्हें ऑस्ट्रियन आर्किटेक्ट के द्वारा डिजाइन करवाया गया है। मुंबई में सैफ का ग्रांड रेसिडेंसी होटल के पास टर्नर रोड पर भी एक लग्जरी अपार्टमेंट है। करीना और अपने बच्चों संग अभिनेता इसी अपार्टमेंट में रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed