{"_id":"62fa998d8dad57757951b066","slug":"manisha-koirala-birthday-special-know-about-actress-life-carrer-and-how-she-beat-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manisha Koirala Birthday: राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं मनीषा कोइराला, कैंसर ने लगा दिया करियर पर ब्रेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manisha Koirala Birthday: राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं मनीषा कोइराला, कैंसर ने लगा दिया करियर पर ब्रेक
मनीषा कोइराला 90 को दशक की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया था। 1991 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सौदागर' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मनीषा ने कई यादगार फिल्में कीं, जिनके लिए उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते। बेहतीन अभिनय के जरिए मनीषा ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम किया और फिल्मी दुनिया में अपना एक मुकाम हासिल किया। 16 अगस्त 1970 को नेपाल में जन्मीं मनीषा आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
2 of 5
सलमान खान-मनीषा कोइराला
- फोटो : सोशल मीडिया
16 अगस्त 1970 को नेपाल के काठमांडू में जन्मीं मनीषा कोइराला के दादा विशेश्वर प्रसाद नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और पिता प्रकाश राजनीति में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। मनीषा की शुरुआती पहचान एक नेपाली बॉलीवुड अभिनेत्री की रही है। उन्होंने 1989 में नेपाली फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 90 के दशक में उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स जैसे सलमान, शाहरुख, आमिर, गोविंदा, संजय दत्त के साथ भी काम किया।
3 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : Instagram
मनीषा का निजी जीवन काफी दर्दनाक रहा है। बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में देने के बाद एक वक्त ऐसा भी आया जब मनीषा कोइराला का करियर ढलान पर जाने लगा। इस गम से उबरने के लिए अभिनेत्री ने शराब और ड्रग्स का सहारा लेना शुरू कर दिया। मनीषा कोइराला ने साल 2010 में सम्राट दहल से शादी की, लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2012 में मनीषा की तबीयत अचानक कुछ ज्यादा खराब हुई। जिसके बाद वह मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हुईं। इलाज के दौरान उन्हें पता चला कि उनके गर्भाशय में कैंसर है। इस खबर के बाद से तो जैसे मनीषा के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह कुछ सोच नहीं पा रही थीं, उन्हें लग रहा था कि ये कैंसर उनको मार डालेगा। हालांकि इसके बाद मनीषा कोइराला ने न्यूयॉर्क में अपना इलाज कराया। लगभग एक साल चले ट्रीटमेंट के बाद जब वह ठीक होकर लौटीं तो उन्होंने फैंस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनीषा अब पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं और उनकी गाड़ी जिंदगी की पटरी पर तेजी से दौड़ रही है। कैंसर से उबरने के बाद मनीषा कोइराला ने अपनी किताब 'हील्ड: हाउ कैंसर गेव मी ए न्यू लाइफ' लॉन्च की। किताब के जरिए उन्होंने अपनी आपबीती और संघर्ष की कहानी बताई। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने फिल्म डियर माया से बॉलीवुड में वापसी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।