{"_id":"62665b6ab9b6eb0e493721b2","slug":"twinkle-khanna-is-getting-trolled-for-sitting-on-books-in-the-picture-people-angry-also-with-akshay-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Twinkle Khanna Troll: ट्विंकल खन्ना को किताबों पर बैठा देख भड़के यूजर, पति अक्षय कुमार को सुना डाली खरी खोटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Twinkle Khanna Troll: ट्विंकल खन्ना को किताबों पर बैठा देख भड़के यूजर, पति अक्षय कुमार को सुना डाली खरी खोटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 25 Apr 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Kumar twinkle khanna
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन कई बार ट्विंकल और अक्षय कुमार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। बीते दिनों अक्षय कुमार पान मसाला विज्ञापन की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर थे। वहीं, अब अभिनेता की पत्नी ट्विंकल खन्ना अपनी एक पुरानी फोटो की वजह से फिर से ट्रोल हो रही हैं।
Trending Videos
2 of 4
Twinkle Khanna
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कुछ समय पहले ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में ट्विंकल किताबों के ढेर पर बैठकर फोटो क्लिक करवाती नजर आई थीं। इस तस्वीर में ट्विंकल ने अपने पैर भी किताबों के ऊपर रखे हुए थे और वह बहुत ही आराम से पोज दे रह ही थीं। ट्विंकल की ये फोटो सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रही है और लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Akshay Kumar twinkle khanna
- फोटो : सोशल मीडिया
मेजर सुरेंद्र पूनिया ने ट्विंकल की ये तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर अभिनेत्री पर तंज कसा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, 'बच्चे पूछ रहे हैं कि यह देवी मां सरस्वती पर क्यों सवार हैं?' सुरेंद्र पूनिया के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दिमाग नीचे चला गया होगा।' दूसरे ने लिखा, 'क्योंकि ये देवी नहीं राक्षसी है।' इसके अलावा, एक यूजर ने लिखा, 'इनके पति जी मोदी जी के भक्त हैं और ये उनकी पत्नी है।'
ट्विंकल खन्ना की ये तस्वीर साल 2017 की है। उस समय अभिनेत्री ने एक मैग्जीन के लिए एक फोटोशूट करवाया था, जिसमें ट्विंकल ने ऐसे पोज दिए थे। इस तस्वीर को अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा था। हालांकि, उस वक्त भी ट्विंकल अपनी इस तस्वीर की वजह से काफी ट्रोल हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।