फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh Photoshoot: ट्विंकल खन्ना ने रणवीर की बोल्ड फोटो पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जूम करके देख रही थी...

Sun, 07 Aug 2022 08:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 07 Aug 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
twinkle khanna reaction on ranveer singh bold photoshoot said unable to spot any anatomical details
ट्विंकल खन्ना, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से अब भी सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने बीते दिनों एक मैग्जीन के लिए बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया था, जिस पर खूब बवाल हुआ। एक तरफ रणवीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया तो दूसरी तरफ अभिनेता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई। हालांकि, बॉलीवुड कलाकारों ने इस मामले में रणवीर का खुलकर सपोर्ट किया और अब ट्विंकल खन्ना ने भी रणवीर सिंह के फोटोशूट पर प्रतिक्रिया दी है। 

twinkle khanna reaction on ranveer singh bold photoshoot said unable to spot any anatomical details
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विंकल खन्ना ने एक ब्लॉग लिखा है, जिसमें उन्होंने रणवीर के बोल्ड फोटोशूट पर अपनी राय रखी है। यह ब्लॉग उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, '1891 में कथित तौर पर ठाणे में स्थित दुनिया की पहली न्यूडिस्ट कॉलोनी से लेकर हमारे नए न्यूडिस्ट रणवीर सिंह तक। इस सब की तह तक जाना।' ब्लॉग में ट्विंकल का कहना है कि वह अंडर एक्सपोज्ड है। दूरबीन या मैग्नीफाइंग ग्लास लेकर जूम करके देखने के बाद भी उन्हें कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। 


 

twinkle khanna reaction on ranveer singh bold photoshoot said unable to spot any anatomical details
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विंकल का मानना है कि रणवीर सिंह के खिलाफ की गई एफआईआर समाज के एक तबके की प्रतिक्रिया है। इसके साथ उन्होंने एक घटना का जिक्र भी किया, जो उनके लिए शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि जब वह रिसर्च के लिए रणवीर सिंह के फोटो को बार-बार लैपटॉप पर जूम करके देख रही थीं, तभी अचानक उनका बेटा आ गया, जिस वजह से वह शर्मिंदा हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
twinkle khanna reaction on ranveer singh bold photoshoot said unable to spot any anatomical details
रणवीर सिंह-विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट पर विद्या बालन का रिएक्शन काफी वायरल हुआ था। अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें रणवीर के बोल्ड फोटोज से कोई परेशान नहीं है। विद्या के इस बयान का जिक्र भी ट्विंकल ने अपने लेख में किया है। इसके अलावा, ट्विंकल खन्ना ने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा कि अभिनेता की तस्वीरें अंडर एक्सपोज्ड हैं। मैग्नीफाइंग ग्लास, दूरबीन और चश्मा लेकर भी कुछ नहीं दिख रहा है। बता दें कि रणवीर के बोल्ड फोटोशूट पर आलिया भट्ट, करीना कपूर, उर्फी जावेद, दीपिका पादुकोण, राखी सावंत, स्वरा भास्कर समेत कई अभिनेत्रियों के बयान सामने आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed