बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी जानी जाती है। हालांकि, अभिनेत्री को बॉलीवुड में वह पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। ट्विंकल अब एक फेमस राइटर हैं और उनकी किताबें भी लोगों द्वारा काफी पढ़ी जाती है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस संग अपनी निजी जिंदगी के किस्से साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में, ट्विंकल ने अपनी मां डिंपल कपाड़िया के साथ अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं और एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।
Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने मां के साथ साझा की अनदेखी तस्वीर, खुद को बताया डिंपल कपाड़िया का बॉडी गार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में, अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मां के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में छोटी सी ट्विंकल अपनी मां का हाथ थामे नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री कैमरे के सामने गुस्से में चेहरा बनाती नजर आ रही है और डिंपल अपनी बेटी को देखकर हंस रही हैं। तीसरी तस्वीर में ट्विंकल सूट पहने हुए अपनी मां के पास शान से बैठी हुई हैं।
View this post on Instagram
इन तस्वीरों को पोस्ट करने के बाद ट्विंकल ने अपनी मां के लिए एक बेहद प्यारा नोट साझा किया। अभिनेत्री ने लिखा, ‘मुझे बस एक छोटे से सूट की जरूरत है। मैं आसानी से उनकी बाउंसर बन सकती हूं। चालीस साल बाद भी मैं उनकी बॉडीगार्ड हूं। मुझे सूट मिल गया है और मैंने मुस्कुराहट के पीछे अपना गुस्सा छुपाना भी सीख लिया है। आप अपनी मां के जीवन में क्या भूमिका निभाते हैं?’
Sonu Sood: पंजाब बाढ़ प्रभावितों के लिए सोनू सूद ने शुरू की 'हेल्पलाइन', खास संदेश साझा कर बंधाया ढांढस
ट्विंकल के इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ट्विंकल बचपन में कितनी क्यूट थीं। अभी भी कुछ नहीं बदला है। हम उस छोटी ट्विंकल को आपके अंदर देख सकते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप सच में अपनी मम्मी की बॉडी गार्ड हैं और हर बेटी को होना भी चाहिए।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘बेहद प्यारी तस्वीर।’
Vicky Kaushal: विक्की ने दर्शकों को दिया खास संदेश, बोले- मुझसे अच्छी फिल्मों की उम्मीदें रखें
बता दें कि ट्विंकल आए दिन अपनी यादों का पिटारा फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। फैंस को भी ट्विंकल के यह किस्से काफी पसंद आते हैं। बात करें अभिनेत्री के पति अक्षय कुमार की तो अभिनेता अब ‘ओएमजी 2’ में यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आएंगे।