फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Udit Narayan: उदित नारायण ने पहली पत्नी को छोड़ मुंबई में कर ली थी दीपा गहतराज से दूसरी शादी, जानिए किस्सा

Thu, 01 Dec 2022 09:01 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 01 Dec 2022 09:01 AM IST
विज्ञापन
Udit Narayan Birthday know about singer first wife Ranjana who he left in bihar and marry deepa gahatraj
उदित नारायण, दीपा नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाले गायक उदित नारायण आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उदित नारायण ने हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और भोजपुरी भाषा में भी गाने गाए हैं। चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले उदित नारायण का जन्म 1 दिसंबर 1955 को बिहार के सुपौल जिले में हुआ था। कम ही लोग जानते हैं कि उदित नारायण ने दो शादियां की हैं, जिसे उन्होंने काफी समय तक छुपाकर भी रखा था। आज सिंगर के जन्मदिन के अवसर पर चलिए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

Udit Narayan Birthday know about singer first wife Ranjana who he left in bihar and marry deepa gahatraj
सिंगर उदित नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

उदित नारायण का पूरा नाम उदित नारायण झा है। सिंगर ने बॉलीवुड नहीं नेपाली फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपना पहला गाना नेपाली फिल्म 'सिंदूर' के लिए गाया था। करीब 10 साल तक संघर्ष करने के बाद उन्हें 'कयामत से कयामत तक' का गाना 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा' गाने का मौका मिला, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। आमिर खान पर फिल्माए गए इस गाने को लोग आज भी पसंद करते हैं और इसी के बाद से ही बॉलीवुड में उदित नारायण की किस्मत चमकी थी।

Box Office Report: 'दृश्यम 2' के आगे पस्त हुई 'भेड़िया', एडवांस बुकिंग में ऐसा रहा 'अवतार 2' का हाल

Udit Narayan Birthday know about singer first wife Ranjana who he left in bihar and marry deepa gahatraj
उदित नारायण, दीपा नारायण, रंजना - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उदित नारायण ने 1984 में बिहार में रंजना नाम की एक महिला के साथ शादी की थी। उस समय वह बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम नहीं थे और उन्हें अपना करियर बनाना था। ऐसे में वह अपनी पत्नी को छोड़कर मुंबई आ गए थे। मुंबई में उदित की मुलाकात दीपा गहतराज से हुई और दोनों को प्यार हो गया। दोनों 1985 शादी के बंधन में बंध गए और दोनों का एक बेटा आदित्य नारायण है, जो भी एक प्लेबैक सिंगर हैं।

Rohanpreet-Neha: रोहनप्रीत ने नेहा को नशे में किया था प्रपोज, मां के कहने पर ही शादी के लिए मानी थीं सिंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Udit Narayan Birthday know about singer first wife Ranjana who he left in bihar and marry deepa gahatraj
उदित नारायण, दीपा नारायण, आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

पहली पत्नी रंजना नारायण को जब उदित नारायण की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने दावा किया कि वह उनके पति हैं। लेकिन उदित इस बात को नकारते रहे। इसके बाद रंजना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और तस्वीरें-डॉक्यूमेंट्स दिखाए, तो उदित ने शादी की बात मानी। कोर्ट ने सिंगर को आदेश दिया था कि उन्हें अपनी दोनों पत्नियों के साथ रखना होगा।

Priyanka-Nick: ट्विटर से शुरू हुई थी प्रियंका-निक की लव स्टोरी, 10 साल के एज गैप के बीच ऐसे पहुंची शादी तक बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed