फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ पहुंचने के बाद श्रवण राठौड़ की उदित नारायण से हुई थी बात, गायक ने किया आखिरी बातचीत का खुलासा

Sat, 24 Apr 2021 03:57 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 24 Apr 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
udit narayan revealed last call to Shravan Rathod said i stopped him for going kumbh
श्रवण राठौड़ - फोटो : Social media

90 के दशक के मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ का बीते गुरुवार को कोरोना के कारण निधन हो गया। कहा जा रहा है कि कुंभ में शामिल होना उनके लिए घातक सिद्ध हुआ। उनके बेटे संगीतकार संजीव के मुताबिक पिता श्रवण राठौड़ और उनकी मां विमला देवी की तबीयत हरिद्वार से लौटने के बाद ही बिगड़ गई थी। दोनों कोरोना पॉजीटिव पाए गए और तब से ही दोनों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा था। श्रवण का गुरुवार देर रात इलाज के दौरान ही निधन हो गया।

udit narayan revealed last call to Shravan Rathod said i stopped him for going kumbh
श्रवण राठौड़ - फोटो : Social media

श्रवण के अचानक निधन से पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। खबर सुनकर लोगों को विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा था कि श्रवण अब नहीं रहे। इसपर फेमस सिंगर उदित नारायण ने कहा कि आखिरी बार कुंभ में जाने के दौरान श्रवण कुमार राठौड़ से उनकी बात हुई थी। फोन पर श्रवण ने बताया कि वह कुंभ में हैं। उदित ने बताया कि मुझे संदेह भी हुआ कि ऐसी स्थिति में वह कुंभ क्यों गए हैं? जबकि उन्हें सेहत की परेशानी भी है।

udit narayan revealed last call to Shravan Rathod said i stopped him for going kumbh
श्रवण राठौड़ - फोटो : Social media

एक इंटरव्यू में उदित ने बताया कि 'श्रवण भाई हाल ही में कुंभ मेले में गए थे और उन्होंने मुझे बताया कि वो पवित्र स्नान के लिए कुंभ मेले में गए हैं। मैंने उनसे कहा कि मुझे भी इस बारे में बताना चाहिए। मैं भी उनके साथ चल लेता। इसके बाद मैंने खुद से सोचा कि महामारी के दौरान, वह वहां क्यों गए थे? उनकी आत्मा को शांति मिले।'

विज्ञापन
विज्ञापन
udit narayan revealed last call to Shravan Rathod said i stopped him for going kumbh
श्रवण राठौड़ - फोटो : Social media

वहीं, श्रवण की हालत एकदम से बिगड़ने की बात चलने पर संजीव बताते हैं कि उनके पिता की तबीयत हरिद्वार से लौटने के बाद बीते हफ्ते से ही खराब चल रही थी। संजीव के माता-पिता दोनों हरिद्वार कुंभ नहाने गए थे और वहां से लौटने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। दोनों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया और इस बीच संजीव व उनके भाई दर्शन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए।

विज्ञापन
udit narayan revealed last call to Shravan Rathod said i stopped him for going kumbh
श्रवण राठौड़ - फोटो : Social media

संजीव के मुताबिक, हरिद्वार जाने से पहले उनके माता-पिता दोनों स्वस्थ थे, लेकिन कोरोना संक्रमित होने के बाद पिता की हालत काफी तेजी से बिगड़ी और रात को सांस लेने में तकलीफ के बाद उनका एस एल रहेजा अस्पताल में निधन हो गया। संजीव ने बताया कि वह और उनकी मां विमला देवी का इलाज सेवेन हिल्स अस्पताल में चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed